अखिल भारतीय जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट : बैडमिंटन में तनवी पतरी फाइनल में
हैदराबाद, ओड़िशा की युवा महिला शटल बैडमिंटन खिलाड़ी तनवी पतरी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त कर्नाटक की शायना मणिमुतु को टूर्नामेंट का बड़ा उलटफेर करते हुए अखिल भारतीय जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में 21-19, 21-14 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।



यहाँ हार्टफुलनेस गोपीचंद अकादमी में आयोजित उक्त प्रतियोगिता के बालिका एकल क्वार्टर फाइनल मैच में ओड़िशा की 14 वर्षीय युवा तनवी ने बिना किसी दिक्कत से सीधे सटों में 2-0 से कर्नाटका की शीर्ष वरीयता प्राप्त शायना को मात देकर अंतिम चार में जगह बनाई। तनवी ने गत दिनों विजयवाड़ा में सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में उम्दा प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन आंध्र प्रदेश की सूर्या चरिश्मा के हाथों रोमांच भरे मैच में हार गई। इसके अलावा तेलंगाना की तनवी रेड्डी ने 14वीं वरीयता प्राप्त दिल्ली की दायनका वालदिया को सीधे सटों में हराकर तेलंगाना के बैंडमिंटन प्रेमियों को पदक जीतने की आशा जगाई।
यह भी पढ़ें… पीडब्ल्यूएल की चुनौती के लिए तैयारी में जुटी अंतिम पंघाल
अन्य परिणाम इस प्रकार हैं- बालक एकल अंडर-19 क्वार्टर फाइनल : शौर्या मिश्रा ने अनीश डी. तोपानी को 2-1, देव रूपरेला ने अखिल रेड्डी को 2-0, बी. आकाश चंगमई ने प्रणीत सोमाणी को 2-0, निश्चल चंद ने नीलेश सेठ को 2-0 से हराया। बालिका एकल अंडर-19 क्वार्टर फाइनल : तनवी पतरी ने शायना मणिमुतु को 2-0, पारुल चौधरी ने दुर्गा ईशा कंदरपु को 2-0, आदर्शनी श्री ने लक्ष्या राजेश को 2-0, तनवी रेड्डी ने दायनका वालदिया को 2-0 से हराया। (सी. सुधाकर)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





