राहुल मीणा पर अलवर पुलिस का शिकंजा, बढ़ीं मुश्किलें
जयपुर, दिल्ली की पॉश अमर कॉलोनी में वरिष्ठ आयकर अधिकारी (आईआरएस) की पुत्री की हत्या और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार राहुल मीणा के खिलाफ अलवर में दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। अलवर के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी बताया कि इस मामले में राहुल के खिलाफ शुरुआती जांच पड़ताल में जुर्म प्रमाणित हो गया है।
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद राहुल को पेशी वारंट के जरिए गिरफ्तार करके अलवर लाया जायेगा। उसके बाद दुष्कर्म के मामले में उससे पूछताछ की जाएगी। राहुल दिल्ली में घटना से पहले रात को शादी से लौटा और पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त की पत्नी से उसने दुष्कर्म किया।
घटना को अंजाम देने के बाद राहुल गांव से फरार हो गया था। उसके बाद सीधा दिल्ली पहुंचा, जहां सुबह अधिकारी की 22 वर्षीय पुत्री की बेरहमी से हत्या की। अलवर में दुष्कर्म पीड़िता ने मामले की शिकायत राजगढ़ पुलिस को दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए पीड़िता की चिकित्सकीय जांच करवाई। साथ ही न्यायालय में उसके बयान भी दर्ज किये गये।
यह भी पढ़े : रहेजा डेवलपर्स के खिलाफ ईडी की छापेमारी
अलवर पुलिस ने बताया कि घटना के बाद दिल्ली पुलिस अलवर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छह लोगों को हिरासत में लिया था। इसमें से चार लोगों को छोड़ दिया गया है, जबकि दो लोग को अभी गिरफ्तार करके रखा गया है। दिल्ली पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। इन लोगों ने राहुल से जुड़ी हुई जानकारियां पुलिस को दी थी। इसके बाद राहुल की गिरफ्तारी में दिल्ली पुलिस को बड़ी मदद मिली थी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





