एमएसपी दर पर धान खरीदे सरकार : केटीआर

Ad

हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री के. तारक रामाराव ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी सरकार पर किसानों से धान खरीदने में घोर विफल होने का आरोप लगाया और धान पर 500 रुपये बोनस देने तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2353 रुपये देकर धान खरीदने की मांग की।

केटीआर ने राजन्ना सिरसिल्ला जिला, तुंगलापल्ली मंडल के भद्देनापल्ली के खरीद केंद्र का जायजा लिया तथा किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि पिछले एक महीने से किसान धान खरीद केंद्रों पर धान ला रहे हैं लेकिन सरकार ने धान तो क्या, एक बीज तक नहीं खरीदा है।

धान खरीद को लेकर सरकार पर केटीआर का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

केटीआर ने कहा कि यदि धान खरीदा गया तो किसानों को 500 रुपये बोनस देना पड़ेगा तथा एमएसपी भी देना पड़ेगा इसलिए सरकार धान नहीं खरीद रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि किसानों से धान खरीदने के लिए सरकार कांटे की व्यवस्था करे। यदि सरकार मांग को हल्के लेगी तो बीआरएस किसानों के पक्ष में राज्यभर के सभी धान खरीद केंद्रों पर व्यापक आंदोलन करेगी।

यह भी पढ़े : सी.वी. आनंद के पुलिस महानिदेशक बनने का रास्ता साफ

केटीआर ने किसानों को भरोसा दिलाया कि ढाई साल बाद केसीआर फिर मुख्यमंत्री बनेंगे, उसके बाद किसानों को पलक पर बिठाया जाएगा। कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने एलनेनो तूफान की संभावना का जिक्र किया और कहा कि तुरंत धान नहीं खरीदा गया तो किसानों को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि खुद को किसान सरकार बताने वाली कांग्रेस सरकार किसानों को धोखा दे रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button