एनएमडीसी में अंबेडकर जयंती, कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि
हैदराबाद, एनएमडीसी द्वारा हैदराबाद में कॉर्पोरेट कार्यालय के साथ देश में सभी परियोजना स्थलों पर भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ बी.आर. अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाई गयी।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समारोह का नेतृत्व एनएमडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अमिताभ मुखर्जी ने किया। उन्होंने निदेशक (तकनीकी) विनय कुमार, निदेशक (उत्पादन) जयदीप दासगुप्ता, निदेशक (वित्त) अनुराग कपिल तथा कर्मचारियों के साथ डॉ. बी.आर. अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। एनएमडीसी एचओ एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाग लिया।
एनएमडीसी एचओ एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष बी. हनुमंत राव तथा महासचिव सी. अन्नपूर्णा के साथ पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह की शुरुआत डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद उनके जीवन और दर्शन को नमन करते हुए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
अमिताभ मुखर्जी ने कहा कि डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ने हमें याद दिलाया था कि स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व अलग-अलग आदर्श नहीं, बल्कि जीवन का एक तरीका है, जो लोकतंत्र का मजबूत आधार हैं। उनके शब्द आज तेजी से विकसित हो रही दुनिया में अत्यधिक प्रासंगिक हैं। उनके विचार हमें स्मरण कराते हैं कि सच्ची प्रगति समावेशी और न्यायसंगत विकास सुनिश्चित करने में निहित है।
यह भी पढ़ें… विद्युत आर्टिजन श्रमिकों ने अंबेडकर के चित्र को सौंपा माँग-पत्र
एनएमडीसी में हम इन आदर्शों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही एक ऐसी सांस्कृतिक को बढ़ावा देते हैं, जहाँ गरिमा, निष्पक्षता और साझा प्रगति आगे बढ़ने के हमारे मार्ग को परिभाषित करती है। कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। अवसर पर बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



