विद्युत आर्टिजन श्रमिकों ने अंबेडकर के चित्र को सौंपा माँग-पत्र

हैदराबाद, बेगम बाजार डिवीजन के विद्युत आर्टिजन श्रमिकों ने मंगलवार को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अपने मुद्दों तथा माँगों के समाधान हेतु अनोखा तरीका अपनाते हुए माँग-पत्र उनके चित्र को सौंपा।

प्रेस विज्ञप्ति द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बेगम बाजार डिवीजन के तेलंगाना विद्युत आर्टिजन कर्मचारी संयुक्त कार्रवाई समिति के नेतृत्व में आर्टिजन श्रमिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार सातवें दिन भी जारी रही। भारतीय संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती मनाते हुए इन श्रमिकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही अपनी समस्याओं के जल्द समाधान हेतु प्रतीकात्मक अपील करते हुए अपना माँग -पत्र डॉ. अंबेडकर के चित्र को सौंपा।

अवसर पर श्रमिक नेताओं ने राज्य के उप-मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का से अपनी माँगों को यथाशीघ्र पूरा करने की माँग की। इन माँगों में वर्तमान स्टैंडिंग ऑर्डर को रद्द कर एपीएसईबी नियमों को लागू करना, शेष 136 श्रमिकों को आर्टिजन के रूप में मान्यता देना, जीओ नंबर 11 के अनुसार श्रमिकों को वेतन देना और मानव रहित श्रमिकों को आर्टिजन का दर्जा देना शामिल है।

यह भी पढ़ें… हड़ताल वापस लें आरटीसी कर्मचारी सरकार बातचीत को तैयार : पोन्नम

अवसर भाजपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य गोविंदनारायण राठी तथा प्रिया गुप्ता ने विद्युत कर्मचारियों को संबोधित किया। गोविंद राठी ने कहा कि अधिकारियों को श्रमिकों के साथ राज्य इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के समान व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने श्रमिकों से अपने आंदोलन को माँगें पूरी न होने तक और तेज करने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा पूरी तरह से आपके साथ खड़ी है। अवसर पर टीवीएई जेएसी कंपनी संयोजक मुनिलाल नायक, हैदराबाद साउथ सर्कल संयोजक नंदीश्वर, महेंद्र कुमार, सिद्धार्थ लक्ष्मण राव, भानु, कलीम तथा जाफर सहित अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button