अमीरपेट महिला मंडल की नई टीम ने संभाली कमान
हैदराबाद, अमीरपेट महिला मंडल की वर्ष 2026 की पहली कार्यकारिणी बैठक अमीरपेट स्थित बालाजी राजस्थानी भवन में आयोजित की गई।
मंडल की अध्यक्ष श्रृति भक्कड़ ने नई टीम का स्वागत किया। तत्पश्चात कोषाध्यक्ष श्वेता मानधना और सलाहकार सविता कुलवाल ने शपथ ग्रहण करवाई। मंत्री वंदना पुगलिया ने आगामी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया। मंडल द्वारा 15 फरवरी को शिवरात्रि, 25 फरवरी को होली व 7 मार्च को महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही गणगौर व रामनवमी भव्य रूप से मनायी जाएगी। अवसर पर नंदा चांडक, राधिका असावा, स्नेहा काबरा, स्वाति काबरा, पूजा झँवर, संगीता असावा, उर्मिला भूतड़ा, निधि तापड़िया, मंजू रांधड़, दुर्गा सारड़ा, कृतिका सारड़ा, प्रीति काबरा, रंजिता नावंदर, एम. मंजू शुक्ला उपस्थित थीं।
यह भी पढ़ें… लोहड़ी सगना दी में झलके पंजाबी संस्कृति तथा परंपरा के रंग
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



