अमित शाह का पुणे दौरा थोरले बाजीराव पेशवा की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

महाराष्ट्र, थोरले बाजीराव पेशवा की प्रतिमा एनडीए को की गई दान ,13.5 फुट ऊंची, 4,000 किलोग्राम वजन की ये कांस्य प्रतिमा थोरले बाजीराव पेशवा प्रतिष्ठान द्वारा एनडीए को दान की गई हैI मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल समेत अन्य लोग इस समारोह में शामिल होंगेI

अमित शाह एनडीए खड़कवासला के प्रशिक्षुओं से करेंगे बातचीत

केंद्रीय गृह मंत्री शाह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), खड़कवासला के प्रशिक्षुओं से बातचीत करेंगे, बाद में वह कोंढवा में जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करेंगे, वह खादी मशीन चौक स्थित बालासाहेब देवड़ा अस्पताल का दौरा भी करेंगे. इसके बाद वडाचीवाड़ी में हेल्थ सिटी की आधारशिला रखेंगे और बाद में अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगेI

जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

अमित शाह के दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने यातायात डायवर्जन के संबंध में निर्देश जारी किए हैं. कालेपदल, कोंढवा और भारती विद्यापीठ यातायात विभाग के तहत सभी माल परिवहन वाहन, डंपर, मिक्सर, ट्रक, भारी, बड़े और धीमी गति से चलने वाले वाहनों को 4 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक मंतरवाड़ी फाटा से खादी मशीन चौक से कटराज चौक के बीच सड़क पर चलने पर प्रतिबंध लगाया जा रहा हैI

Ad

महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रमुख का पहला राज्य दौरा

1 जुलाई को महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रमुख रवींद्र चव्हाण के चुनाव के बाद यह उनका पहला राज्य दौरा है शाह ने इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से स्थानीय और नगर निकाय चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति की जीत की राह जारी रखने के लिए आगामी चुनावों के लिए कमर कसने को कहा थाI

22 फरवरी को किया था पुणे का दौरा

उन्होंने 22 फरवरी को पुणे का दौरा किया था, 12 अप्रैल को छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि देने के लिए रायगढ़ किले गए थे, 26 और 27 मई को उन्होंने नागपुर, नांदेड़ और मुंबई में कई कार्यक्रमों में भाग लिया था, और 20 जून को उन्होंने मुंबई में महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर के कार्यालय का उद्घाटन किया थाI

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button