‘एक शाम भगवान महावीर के नाम’ भक्ति कार्यक्रम कल

हैदराबाद, भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत श्री जैन सेवा संघ, हैदराबाद के तत्वावधान में ऋषभ जैन युवा मंडल द्वारा गुरुवार, 10 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से नामपल्ली स्थित प्रदर्शनी मैदान में एक शाम भगवान महावीर के नाम भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रधान संयोजक मुकेश गांधी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उपरोक्त कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था के उद्देश्य से मंगलवार को श्री जैन सेवा संघ के भवन में बैठक आयोजित की गई।

इसमें तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। प्रधान संयोजक मुकेश गांधी ने बताया कि राजस्थान के गायक राजू विजयवर्गीय एवं सीमा दफ्तरी द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए जाएँगे। तैयारियों के तहत विभिन्न समितियाँ गठित कर जिम्मेदारियाँ बाँटी गई। बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम में समय से उपस्थित होने वालों का लकी ड्रॉ निकाला जाएगा और विजेताओं को चाँदी के सिक्के प्रदान किए जाएँगे।

यह भी पढ़ें… वीर हनुमान विजय यात्रा 12 अप्रैल को

बैठक के दौरान श्री जैन सेवा संघ के अध्यक्ष योगेश कुमार सिंघी, ऋषभ जैन युवा मंडल के अध्यक्ष महेन्द्र पितलिया, मंत्री डॉ. अनीष पोकरणा, कार्याध्यक्ष सुरेन्द्र पितलिया, संयोजक महावीर मुणोत, प्रचार मंत्री विकास पितलिया, अरुण भलगट आदि ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button