रामकोट में श्री महावीर मित्र मंडल की वार्षिक आम सभा

हैदराबाद, श्री महावीर मित्र मंडल, रामकोट की वार्षिक आम सभा का आयोजन रामकोट गुरु गणेश भवन में अध्यक्ष संजय सिंघी के नेतृत्व में किया गया।

मंत्री प्रतीक कुमार मुथा ने बताया कि सभा का आरंभ अध्यक्ष संजय सिंघी द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से हुआ। अध्यक्ष ने उनके 2 साल के कार्यकाल की पूर्ण जानकारी दी। कोषाध्यक्ष वैभव सेठी द्वारा आय-व्यय का विवरण पेश किया गया। मंडल के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से उसे पारित किया गया।

महामंत्री प्रसन्न कांकरिया एवं पदाधिकारी टीम द्वारा आगामी 3 मई को चुनाव की घोषण की गयी। चुनाव गुरु गणेश भवन में होंगे। मंडल द्वारा चुनाव अधिकारी के रूप में मंडल के मार्गदर्शक अशोक सिंघवी एवं जितेंदर भंडारी को नियुक्त किया गया। सह मंत्री शांतिलाल डागा, ललित मुणोत ने मंडल के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होने पर आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें… नवकार धाम जैन मंदिर में लाभार्थियों का किया गया सम्मान

अवसर पर प्रतीक कुमार मुथा, शांतिलाल डागा, ललित मुणोत, तीर्थ कुमार सिंघवी, महावीर कोचेटा, अंकित बम्ब, अमित श्रीश्रीमाल, सौरव रूणवाल, संदीप बम्ब, अभिजीत कटारिया, रौशन चोरड़िया, जितेश आंचलिया, शुभम खारीवाल, विवेक रूणवाल, दिनेश भंडारी व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button