सिकंदराबाद में मानव तस्करी विरोधी रेलवे जागरूकता कार्यक्रम
हैदराबाद, दक्षिण मध्य रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से सिकंदराबाद स्थित संचालन भवन में मानव तस्करी विरोधी विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर, उप निदेशक रामावतार सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) महेश भागवत, गैर सरकारी संगठन प्रज्ज्वला की डॉ. सुनीता कृष्णन, दमरे की आईजी-पीसीएससी अरोमा सिंह ठाकुर, पीसीसीएम इति पांडे, डीआईजी-सीएससी शादान जेब खान, डीआरएम संतोष कुमार वर्मा, असोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के राज्य समन्वयक ए. वेंकटेश्वरलू सहित अन्य ने भाग लिया।
अवसर पर वक्ताओं ने मानव तस्करी की गंभीरता, समाज पर इसके प्रभाव, इसकी रोकथाम एवं पहचान में रेलवे से जुड़े हितधारकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) महेश भागवत तथा गैर सरकारी संगठन प्रज्ज्वला की डॉ. सुनीता कृष्णन ने पीपीटी प्रस्तुतियों के साथ जानकारीपूर्ण सत्र आयोजित किए। साथ ही प्रतिभागियों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने तस्करी की स्थितियों की पहचान करने और उनसे निपटने के व्यावहारिक सुझाव साझा किए।
यह भी पढ़ें… सतरंगी महिला मंडल ने हर्षोल्लास से मनाया गणगौर उत्सव
अवसर पर दो संवादात्मक सत्र आयोजित किए गए। इनमें मानव तस्करी विरोधी जागरूकता, पीड़ितों की पहचान, कानूनी प्रावधान, बचाव प्रक्रियाएँ और अंतर-एजेंसी समन्वय जैसे विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया। कार्यक्रम में लगभग 250 कर्मियों तथा हितधारकों ने भाग लिया। इनमें आरपीएफ, जीआरपी के अधिकारी और कर्मचारी, वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग कर्मचारी, संचालन विभाग के स्टेशन मास्टर, पॉइंट्स-मैन, रेलवे लाइसेंस प्राप्त पोर्टर व अन्य शामिल थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



