अनुपमा, भरत राघव क्वार्टर में
हैदराबाद, भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी अनुपमा उपाध्याय ने अपने ही देश की तनीषा को रोमांचकारी मैच में 28-8, 14-21, 21-17 से तेलंगाना इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला एकल विभाग के एक प्री – क्वाटर्रफाइनल मैच में हराकर अंतिम 8 में जगह बनाई।

आज यहाँ गच्ची बावली स्थित जीएमसी बालयोगी इंडोर स्टेडियम में तेलंगाना बैडमिंटन असोसिएशन एवं तेलंगाना खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के तीसरे दिन पुरुष एकल प्री-क्वार्टरफाइनल के एक मैच में भारत के भरत राघव ने टी. ज्ञान दत्तु को 21-16, 7-21, 21-18 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।
यह भी पढ़े : लक्ष्य हाइलो ओपन के दूसरे दौर में, श्रीकांत बाहर
पुरुष एकल (आर-16) प्री-क्वार्टर फाइनल : भरत राघव ने टी. ज्ञान दत्तु तलसीला को 3-0, रक्षिता श्री संतोष रामराज ने लक्ष्य राजेश को 2-0, अदिती भट ने तन्वी पत्री को 2-0, तरनजीत कौर ने अस्मिता चलिहा को 2-0 से, साक्षी फोगाट ने अनुपमा उपाध्याय को 3-0 से हराया। मिक्स्ड डबल्स (आर-16) : सतीश सूर्या-अमृता प्रमुथेष ने बी.जे. जैसन-दीया भीमय्या को 2-1, नितिन कुमार एवं रितिका ठक्कर ने अर्श मोहम्मद- वैष्णवी खड़केकर को 2-0 से, ईशान भटनागर-आराधना बालचन्द्रा ने साईरामन अरनागी-एलोरा कोनर को 2-0, ध्रुव रावत-मनीषा ने आर्यन सपय्या- जीया रावत को 2-1 से हराया। (सी. सुधाकर)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



