ऐसे लगाएँ मेहंदी

त्योहारों, शादियों और खास मौकों पर हाथों-पैरों में मेहंदी लगाना सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि सुंदरता का प्रतीक भी है। मेहंदी का गहरा रंग न केवल हाथों की शोभा बढ़ाता है, बल्कि यह ठंडक और शुद्धता का एहसास भी देता है। हालांकि बाज़ार में तैयार मेहंदी पाउडर आसानी से मिल जाता है, लेकिन अगर आप घर पर प्राकृतिक और गहरे रंग वाली मेहंदी बनाना चाहती हैं, तो कुछ आसान घरेलू नुस्खों से आप इसे और भी असरदार बना सकती हैं।

घर पर प्राकृतिक मेहंदी तैयार करने का आसान तरीका

  • मेहंदी के पत्तों को सुखाकर बारीक पीस लें। मेहंदी का बारीक पाउडर बाज़ार में बना-बनाया भी मिलता है। इस पाउडर को दो-तीन बार एक महीन मलमल के कपड़े से छान लें।
  • नींबू के छाने हुए रस में नीलगिरी तेल की आठ-दस बूंदें डालें। उसमें मेहंदी का चूर्ण डालकर दो घण्टे तक भिगोएं और लुगदी जैसा बनने दें।
  • पानी में इमली और चाय की पत्तियां डालकर उबालें। फिर पानी को छानकर उसमें आवश्यक मेहंदी का चूर्ण डालें। उसको दो घंटे तक भिगोकर लुगदी जैसा बनने दें। मेहंदी की इस लुगदी को लगाने के लिए बारीक सलाई या प्लास्टिक के कागज अथवा प्लास्टिक की बारीक सलाई तैयार भी मिलती है। सुई का नोक वाला भाग भी मेंहदी लगाने के उपयोग में ले सकते हैं।

यह भी पढ़े: मन में जो है, कह दो आज

  • एक कटोरी में नींबू के रस और चीनी का मिश्रण तैयार करें। मेहंदी को सूखने और हाथों या पैरों पर गिरने से बचाने के लिए एक स़ाफ रुई की मदद से मिश्रण को प्रभावित जगह पर धीरे से लगाएँ। बाद में दूसरी मेहंदी लगाना शुरू करें। चार से पाँच घंटे बाद लगाई हुई मेहंदी हटा दें।
  • मेंहदी झड़ने के बाद उस भाग पर राई का तेल लगाएं।
  • मेहंदी उतारने के बाद इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जब भी पानी या कोई भी कार्य करें, हाथों में प्लास्टिक के दस्ताने पहन लें। यदि प्लास्टिक के दस्ताने उपलब्ध न हों तो पोलिथिन के पैकेट में हाथ डालकर उपर से रबर बैंड लगा लें। इससे जब भी आप काम करेंगी तो पानी का हाथ में स्पर्श नहीं होगा। इस प्रकार मेहंदी भी नहीं छूटेगी और उसका रंग भी चटकीला बना रहेगा।

-वंदना सिंह

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button