सेना ने करगिल में सात बम निष्क्रिय किए
करगिल, लद्दाख के करगिल जिले में सेना ने शुक्रवार को नगर समिति के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र के पास सात बमों को निष्क्रिय कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि करगिल के जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए सेना के ‘फॉरएवर इन ऑपरेशन्स डिवीजन’ के कर्मियों ने कुर्बाथांग क्षेत्र में विस्फोटकों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।उन्होंने बताया कि नगरपालिका समिति के अधिकारियों को कचरा प्रबंधन केंद्र के पास एक विस्फोटक मिला था।
रिपोर्ट मिलने पर जिला मजिस्ट्रेट ने तुरंत 121 ब्रिगेड के स्टेशन कमांडर को इसकी सूचना दी और ‘फॉरएवर इन ऑपरेशंस डिवीजन’ ने तुरंत कार्रवाई की।उन्होंने बताया कि सेना के कर्मियों ने विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया और इलाके की व्यापक तलाशी ली। अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान, छह विस्फोटक मिले जिन्हें सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



