आरोग्य मेले का भव्य आगाज, राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
हैदराबाद, राष्ट्रीय आरोग्य मेला-2026 का उद्घाटन आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस राष्ट्रीय आरोग्य मेले के डायमंड स्पॉन्सर में बैद्यनाथ एवं सिद्धायु शामिल हैं। आयुर्वेद पद्धति के माध्यम से जनसामान्य को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से आयुष मंत्रालय, भारत सरकार तथा अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में 28 फरवरी तक विसावा मैदान, विसावा भक्तनिवास संकुल, आनंद सागर रोड, शेगांव, जिला बुलढाणा में राष्ट्रीय आरोग्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के डायमंड स्पॉन्सर के रूप में देश की प्रतिष्ठित आयुर्वेदिक कंपनियाँ बैद्यनाथ एवं सिद्धायु हैं।
देश की अन्य प्रसिद्ध आयुर्वेदिक कंपनियों की सक्रिय सहभागिता
अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रतापराव जाधव, अन्य मंत्री, सिद्धायु के डायरेक्टर एवं बैद्यनाथ के प्रेसिडेंट सिद्धेश शर्मा, मार्केटिंग आरोग्य मेले में लगाया गया बैद्यनाथ और सिद्धायु डायमंड स्पॉन्सर का स्टॉल।

विभाग के जनरल मैनेजर अर्चित कुमरवार उपस्थित थे। मेले का उद्देश्य आमजन तक आयुर्वेद के महत्व, उपयोगिता एवं वैज्ञानिक आधार को पहुँचाना है। इस कड़ी में डायमंड स्पॉन्सर बैद्यनाथ एवं सिद्धायु ने आकर्षक स्टॉल के माध्यम से आयुर्वेदिक साहित्य (पुस्तकों) को रियायती दरों पर उपलब्ध कराया। साथ ही विभिन्न आयुर्वेदिक औषधियों को स्टॉल पर डिस्प्ले किया। मेले में देश की अन्य प्रसिद्ध आयुर्वेदिक कंपनियों की सक्रिय सहभागिता है।
यह भी पढ़े–ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ 15% तक बढ़ाने का ऐलान
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



