सिखवाल समाज के डॉ. हरिकिशन नागला का निधन
हैदराबाद, सिखवाल समाज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हरिकिशन नागला का मंगलवार को हृदयगति रुक जाने के कारण निधन हो गया। व 85 वर्ष के थे।
सिखवाल प्रगति समाज द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर डॉ. हरिकिशन नागला के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। संस्था ने कहा कि डॉ. नागला हैदराबाद में सिखवाल समाज के पहले चिकित्सक थे। उन्होंने चिकित्सा के माध्यम से समाज की सेवा की।
यह भी पढ़ें… रेड हिल्स में लगी आग, 23 को बचाया गया
डॉ. नागला ने सेवानिवृत्ति के पश्चात पंचायती बाड़ा स्थित सिखवाल समाज भवन में लंबे अर्से तक निशुल्क चिकित्सा सेवा की। उनका अंतिम संस्कार बुधवार, 15 अप्रैल को दोपहर इमलीबन शमशान वाटिका में किया जाएगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



