हैदराबाद: परीक्षा में फेल होने पर 13 विद्यार्थियों ने की खुदकुशी

हैदराबाद, इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल हो जाने के कारण तेलंगाना में 13 विद्यार्थियों ने निराश होकर खुदकुशी कर ली। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही इंटर परीक्षा के परिणाम जारी किए गए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संगारेड्डी ज़िले में रमेश, नंदिनी, निर्मल ज़िले में मणिवर्धन, बुक्या आकाश, सिद्दीपेट ज़िले में पोट्ला प्रत्युषा ने परीक्षा में फेल होने के कारण जीवन से निराश होकर आत्महत्या कर ली। इस प्रकार विद्यार्थियों की आत्महत्या की घटनाओं के कारण अभिभावकों में चिंता की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें… पंजागुट्टा थाने में ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट को लेकर हंगामा

इसके अलावा इस प्रकार की अन्य घटनाओं में वारिसगुड़ा निवासी कल्याणी, नाचारम निवासी लक्ष्या, मेदक ज़िला निवासी साईराम, उटनूर निवासी सौजन्या, भूतपूर मंडल निवासी श्रावणी, सूर्यापेट निवासी सौजन्या, रंगारेड्डी ज़िला निवासी अभी यादव ने भी परीक्षा में फेल होने के कारण खुदकुशी कर ली।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button