रामकोट में श्रुतमुनिजी म.सा. का पदार्पण
हैदराबाद, श्रमण संघीय उपप्रवर्तक श्रुतमुनिजी म.सा. आदि ठाणा ने अमीरपेट से विहार कर रामकोट स्थित श्री गुरु गणेश जैन भवन में पदार्पण किया।
यहाँ रतनचंद कटारिया एवं जितेन्द्र भंडारी द्वारी जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुरुदेव के गुरु गणेश भवन में पदार्पण के अवसर पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमणोपासक संघ के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल प्रसन्न कुमार कांकरिया की ओर से अल्पाहार का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें… पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल का मेगा चिकित्सा शिविर
अवसर पर म.सा. के सान्निध्य में आयोजित होने वाले सोमवार, 20 अप्रैल को गुरु गणेश भवन में आयोजित होने वाले वर्षीतप तपस्वियों के पारणे को लेकर चर्चा की गई। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमणोपासक संघ, रामकोट, श्रमणोपासक महिला मंडल, श्री महावीर मित्र मंडल, श्रमणोपासक बहूमंडल, जिनेश्वर युवा संगठन, प्रभा कन्या मंडल के सदस्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



