बीबीएल में अश्विन को मिलेगा विशेष सुरक्षा और कैमरे में सफर

सिडनी, रविचंद्रन अश्विन को बिग बैश लीग टीम सिडनी थंडर निजी सुरक्षा प्रदान करेगी चूंकि ओलंपिक एरेना मैदान पर टीम के अभ्यास सत्र के दौरान भारतवंशी क्रिकेटप्रेमियों के उमड़ने की संभावना है। समझा जाता है कि अश्विन अपने साथ निजी टीम भी लेकर आयेंगे जो उनके यूट्यूब चैनल के लिये सिडनी थंडर के साथ उनके बीबीएल के सफर को कैमरे में कैद करेंगे।

पिछले साल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान एडीलेड ओवल पर भारतीय टीम के अभ्यास सत्र को देखने के लिये करीब 5000 भारतीय प्रशंसक पहुंच गए थे जिससे सुरक्षा का मसला खड़ा हो गया था ।

अश्विन के बीबीएल दौरान सुरक्षा और आराम का पूरा इंतजाम

बीबीएल टीम इससे बचना चाहती है। खबर के अनुसार, भारत के अनुभवी स्पिनर के अभ्यास करने और खेलने के दौरान सुरक्षा का मसला हो सकता है। न्यू साउथ वेल्स में सिडनी ओलंपिक पार्क खुला मैदान है जहां भारतीय प्रशंसक अभ्यास के दौरान अश्विन को घेर सकते हैं।

इसमें कहा गया कि सिडनी थंडर ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया से बात की है कि भारत के इस बेहद लोकप्रिय क्रिकेटर की सुरक्षा के क्या उपाय होने चाहिये। अश्विन को आस्ट्रेलिया में निजी सुरक्षा दी जा सकती है। अश्विन जनवरी में तीन से पांच मैच खेलेंगे और अगर सिडनी थंडर क्वालीफाई करती है तो फाइनल भी खेलेंगे।

यह भी पढ़े : अभिषेक शर्मा बने दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज, डेविड मलान को पीछे छोड़ा

क्रिस गेल को सिडनी थंडर के साथ खेलने के दौरान रहने के लिये आलीशान पेंटहाउस दिया गया था। यह पूछने पर कि क्या अश्विन को भी दिया जायेगा, टीम के महाप्रबंधक ट्रेंट कोपलैंड ने कहा कि हम सुनिश्चित करते हैं कि उन्हें और सभी विदेशी खिलाड़ियों को यहां बिताये गए अपने समय का पूरा आनंद आयेगा। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button