मेदक में ऑटो चालक की धारदार हथियारों से हत्या, जांच जारी
हैदराबाद, मेदक जिले में आज तड़के अज्ञात हमलावरों ने एक ऑटो चालक की धारदार हथियारों से वार करते हुए बेरहमी से हत्या कर दी। मेदक पुलिस की इंस्पेक्टर रेणुका ने बताया कि पेद्दा शंकरमपेट के कमलापुर में रहने वाले ऑटो चालक टी. कमलाकर (45) की आज अलस सुबह अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी।
बताया गया कि कमलाकर की पत्नी का हाल ही में निधन हो गया था। घटना के वक्त वह अपने घर के प्रांगण में ही सो रहा था। इसी बीच, सुबह-सुबह उसके दो बच्चों ने पिता को खून से लथपथ हालत में देखकर चिल्लाना शुरू किया, उनके शोर से पड़ोसी घर में इकट्ठा हुए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड से घटनास्थल का मुआयना करवाते हुए आगे की तफ्तीश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया गया। पुलिस कमलाकर के सेलफोन का रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



