बद्रुका स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने मनाया दीक्षांत समारोह

Ad

हैदराबाद, बद्रुका स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (बीएसएम) का पहला दीक्षांत समारोह रेड हिल्स स्थित एफटीसीसीआई में आयोजित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि इंफोसिस फाउंडेशन की प्रधान मनीषा साबू उपस्थित थीं। छात्रों को संबोधित करते हुए मनीषा साबू ने कहा कि दीक्षांत समारोह एक अंत और शुरुआत दोनों है। उन्होंने बीएसएम के पहले बैच को बधाई देते हुए उनके करियर में सार्थक प्रभाव पैदा करने की शुभकामनाएं दी।

बद्रुका स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के डीन डॉ. एस. अरुणाचलम ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव नहीं है, बल्कि एक परिवर्तन का क्षण है, जहाँ हमारे छात्र जिम्मेदार पेशेवरों के रूप में आगे बढ़ते हैं। यह पहला दीक्षांत समारोह हमारे लिए विशेष रूप से सार्थक है, क्योंकि यह हमारे पहले बैच की यात्रा के समापन और पेशेवर दुनिया में उनके योगदान की शुरुआत का प्रतीक है।

Ad

यह भी पढ़ें… बद्रुका कॉलेज में मनाया गया विदाई एवं वार्षिक दिवस समारोह

छात्रों का आत्मविश्वास और मजबूत नींव पर जोर

हमें गर्व है कि वे आत्मविश्वास, उद्देश्य और एक मजबूत नींव के साथ आगे बढ़ रहे हैं। बद्रुका एजुकेशनल सोसाइटी के मानद सचिव श्रीकिशन बद्रुका ने कहा कि यह दीक्षांत समारोह प्रतिस्पर्धी वैश्विक माहौल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और मूल्यों से लैस भविष्य के लिए लीडर्स को तैयार करने की बीएसएम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अपने छात्रों की कड़ी मेहनत, दृढ़ता और उपलब्धियों को मान्यता देते हुए यह संस्थान के लिए गर्व का क्षण भी रहा।

समारोह में छात्रों की उत्कृष्ट शैक्षणिक और सर्वांगीण उपलब्धियों को भी सम्मानित किया गया। डीन की मेरिट लिस्ट में अक्षय जैनी (3.86), पोथला मोनिका (3.81), जंगा भवना (3.76) और आशीष तपारिया (3.75) शामिल हैं। ओवरऑल स्पेशलाइजेशन अवार्ड के तहत मार्केटिंग में सत्य कृष्ण कोरिपेल्ला (स्वर्ण) और ताशु थावानी (रजत), फाइनेंस में अक्षय जैन (स्वर्ण) और मनीषा पोकला (रजत), स्ट्रेटेजी में गल्ला रिटीन ( स्वर्ण) और जंगा भावना (रजत), डीएडीटी में सनम चेतन यदा (स्वर्ण) और दिव्या प्रिया यू. (रजत) को सम्मानित किया गया। प्रतिष्ठित बीएसएम ऑलराउंडर एक्सीलेंस अवार्ड अंजलि वालगे को उनके असाधारण समग्र प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button