हम देश प्रेमी जागरूकता अभियान का शुभारंभ

Ad

हैदराबाद, समर्पण फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय सैनिक संस्था, तेलंगाना के सहयोग से दूधबावली स्थित ट्रिनिटी फिजियो केयर में हम देश प्रेमी जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। अवसर पर अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने वाली वेब सीरीज के पोस्टर का विमोचन किया गया।

सशस्त्र बलों और राष्ट्र के समर्थन में रक्तदान और अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित हम देश प्रेमी जागरूकता अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महेश बैंक के वाइस चेयरमैन गोविंद नारायण राठी ने कहा कि अंग दान करने से किसी को जीवन मिल सकता है जो, बहुत ही सराहनीय कदम है। हिन्दू रीति-रिवाज के हिसाब से मृत्यु के बाद शरीर की अंत्येष्टि करनी आवश्यक है।

इसलिए पूरा शरीर तो नहीं, बल्कि उसमें उपयोगी कुछ अंग का दान अवश्य करें। सभी को देश से प्रेम करते हुए उसकी सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का पालन अवश्य करना चाहिए। देश है तो समाज और व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि जो लोग गुटखा-तंबाकू आदि का सेवन कर शरीर को कैंसर जैसी बीमारी के लिए आमंत्रित करते हैं, उन्हें टाटा मेमोरियल अस्पताल जाकर रोगियों की हालत देखनी चाहिए, ताकि नशा मुक्त होने पर गंभीरता से विचार कर सकें।

अंगदान जागरूकता से समाज में बढ़ेगा सकारात्मक संदेश

गोविंद नारायण राठी ने सशस्त्र बलों और राष्ट्र के समर्थन में रक्तदान और अंगदान के प्रति जागरूकता के लिए डॉ. योगेश श्रीवास्तव द्वारा बनाई गई वेब सीरीज की सराहना करते हुए कहा कि इससे सभी को अंगदान के लिए आगे आने का अवसर मिलेगा। उन्होंने अंगदान करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय सैनिक संस्था, तेलंगाना अध्यक्ष मेजर जनरल एन. श्रीनिवास राव ने कहा कि देश की सेवा करने के लिए 1978 में एनडीए में शामिल हुए और कई राज्यों सहित पड़ोसी देश चीन एवं पाकिस्तान के आतंकवादियों और उग्रवादियों का सामना कर देश की जमीन को बचाने और देश में सुरक्षा बनाए रखने के लिए तत्पर रहे।

सेवानिवृत्ति के बाद सेवा के जज्बे को बनाये रखने के लिए तेलंगाना में राष्ट्रीय सैनिक संस्था से जुड़कर कार्य कर रहे हैं। डॉ. योगेश श्रीवास्तव द्वारा सैन्य बल के लिए अंगदान के प्रति तैयार वेब सीरीज के माध्यम से जागरूकता का कार्य सराहनीय है। उन्होंने अभियान की सफलता की कामना की। संस्कार सेवा फाउंडेशन अध्यक्ष अकुला श्रीरामुलू ने कहा कि इस प्रकार के अभियान से सभी को प्रेरणा मिलेगी और लोग स्वेच्छा से अंगदान करेंगे।

इसे ग्लोबल स्तर पर पहुँचाया जाए, क्योंकि इसे व्यापक स्तर पर पहुँचना जरूरी है। वेब सीरीज हम देश प्रेमी के प्रवर्तक डॉ. (मानद) योगेशराज श्रीवास्तव ने कहा कि गर्व और राष्ट्रीय जिम्मेदारी की भावना के साथ कार्य किया है। सेवा की पहल रक्तदान एवं अंगदान जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है, जिसकी शुरुआत हमारे सशस्त्र बलों थल सेना, नौसेना, वायु सेना, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल (सीआरपीएफ) तथा अन्य सुरक्षा बलों से की जा रही है।

24×7 डटे रहने वाले वीर सैनिकों का सम्मान

इसके तत्पश्चात इसे पूरे देश के नागरिकों तक विस्तारित किया जाएगा। देश के वीर सैनिक वर्ष के 365 दिन, 24 घंटे भारत की संप्रभुता की रक्षा करते हैं। वह सीमाओं पर सतर्क रहकर अत्यंत कठोर परिस्थितियों यहाँ तक कि शून्य से नीचे के तापमान में भी डटे रहते हैं। अपने परिवारों से दूर रहकर मातृभूमि की निस्वार्थ सेवा करते हैं। उनका साहस, त्याग और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट समर्पण प्रत्येक देशभक्त भारतीय को प्रेरित करता है।

Ad

इन राष्ट्र रक्षकों के प्रति गहरी श्रद्धा और कृतज्ञता प्रकट करने के लिए हमने प्रारंभ में स्वैच्छिक रक्तदान और अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु 25 मिनट की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म की परिकल्पना की, किन्तु देशवासियों के अपार उत्साह और देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर अब हमने इस प्रयास को पूर्ण विकसित वेब सीरीज़ का रूप दिया है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरित है, जिनकी राष्ट्र के प्रति समर्पित भावना विशेष रूप से दीपावली जैसे पावन पर्व को सीमाओं पर तैनात सैनिकों के साथ मनाने की परंपरा ने हमें अत्यंत प्रेरित किया।

इसी भावना के साथ राष्ट्रीय सैनिक संस्था के तेलंगाना राज्य अध्यक्ष मेजर जनरल एन. श्रीनिवास राव से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में यह वेब सीरीज वर्तमान में निर्माणाधीन है। यह वेब सीरीज़ लगभग 50-55 मिनट की होगी। प्रत्येक राज्य तक इस महत्वपूर्ण संदेश को पहुँचाने के लिए इसे अनेक क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद एवं डब किया जाएगा। डबिंग प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। इसका आधिकारिक लोकार्पण मई माह में प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें… मिधानि में वरिष्ठ प्रबंधकों के लिए हिन्दी कार्यशाला का आयोजन

वेब सीरीज का राष्ट्रव्यापी प्रसारण करने का निर्णय

यह भी निर्णय लिया गया कि इस वेब सीरीज का राष्ट्रव्यापी प्रसारण राष्ट्रीय सैनिक संस्था के सहयोग से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल मात्र एक मीडिया परियोजना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में विनम्र और सच्चा योगदान है, जिसका उद्देश्य नागरिकों में करुणा, जिम्मेदारी और सेवा की संस्कृति को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए वह आपके अमूल्य मार्गदर्शन, आशीर्वाद और सहयोग की अपेक्षा करते हैं।

ह्यूमैनिटी फाउंडेशन निदेशक डॉ. कोंडा श्रीनिवास राव ने कार्यक्रम का संचालन किया। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. प्रणव राज सिंह ने समर्पण फाउंडेशन द्वारा गरीबों के लिए ट्रिनिटी फिजियो केयर में दी जा रही निशुल्क सेवा की सराहना करते हुए कहा कि युवावस्था में यदि सेवा के भाव आ जाते हैं, तो निश्चित रूप से देश का विकास होगा।

जीवन में सेवा भाव से ही सभी आगे बढ़ सकते हैं। इस केन्द्र में फिजियोथैरेपी के सभी आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं, जिसका सभी लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को अंगदान करने के लिए आगे आना चाहिए। ब्रेन डेड होने के बाद कुछ समय रहता है, जब मृत व्यक्ति के शरीर में 9 अंग ऐसे हैं, जिनका दान कर हम किसी का जीवन बचा सकते हैं। व्यक्ति लीवर का दान कर किसी को बचा सकता है। उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया। अतिथियों का सम्मान डॉ. प्रणव राज सिंह, पुष्पराज सिंह सहित अन्यों ने किया। अवसर पर ठाकुर सुरेन्द्र सिंह, ठाकुर दिनेश सिंह, अजय गुप्ता, दिनेश भटनागर सहित अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button