गले के संक्रमण में फायदेमंद व्यंजन

Ad

गले के संक्रमण के दौरान सही खान-पान बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में हल्के, गर्म और पोषक व्यंजन गले को आराम देने के साथ-साथ जल्दी रिकवरी में मदद करते हैं। यहां कुछ आसान और प्रभावी व्यंजनों की रेसिपी दी जा रही है-

मूंग दाल का सूप

मूंग दाल हल्की और आसानी से पचने वाली होती है। इसे बनाने के लिए आधा कप धुली मूंग दाल को धोकर 2 कप पानी में उबालें। इसमें थोड़ा-सा नमक, हल्दी और अदरक का पेस्ट डालें। अच्छी तरह पकने के बाद इसे पतला कर लें और ऊपर से थोड़ा घी डालकर गर्म-गर्म पिएं। यह गले को आराम देता है और शरीर को ऊर्जा भी देता है।

वेजिटेबल क्लियर सूप

गाजर, लौकी, बीन्स और टमाटर जैसी सब्जियों को छोटे टुकड़ों में काट लें। इन्हें पानी में उबालें और उसमें अदरक, काली मिर्च और थोड़ा नमक डालें। जब सब्जियाँ नरम हो जाएँ, तो सूप को छानकर गर्म-गर्म सेवन करें। यह सूप गले की खराश कम करता है और पोषण भी देता है।

दलिया (पोरिज)

दलिया एक हल्का और पौष्टिक विकल्प है। इसे बनाने के लिए एक कप दलिया को हल्का भून लें, फिर उसमें पानी और थोड़ा दूध मिलाकर पकाएँ। स्वाद के लिए इसमें थोड़ा-सा गुड़ या शहद डाल सकते हैं। यह गले पर नरम होता है और पाचन में भी आसान है।

Ad

अदरक-तुलसी की हर्बल चाय

एक कप पानी में अदरक और तुलसी की पत्तियाँ उबालें। इसमें थोड़ा शहद और नींबू का रस मिलाएँ। यह चाय गले की सूजन कम करती है और संक्रमण से लड़ने में मदद करती है।

खिचड़ी

चावल और मूंग दाल की खिचड़ी गले के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसे बनाने के लिए चावल और दाल को साथ में हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह नरम होने तक पकाएँ। इसमें थ़ोड़ा घी डालकर गर्म-गर्म खाएँ। यह हल्का, सुपाच्य और आरामदायक भोजन है।

लहसुन का सूप

लहसुन में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। इसे बनाने के लिए 4-5 लहसुन की कलियों को बारीक काट थोड़ा घी या तेल में हल्का भूनें।

फिर 2 कप पानी डालकर उबालें। स्वादानुसार नमक और काली मिर्च मिलाएं। यह सूप गले की सूजन और दर्द को कम करता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button