मॉडल सोलर विलेज कार्यक्रम का उद्घाटन किया भट्टी विक्रमार्का ने

हैदराबाद, उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का ने कहा कि राज्य सरकार हरित ऊर्जा नीति 2025 के तहत आगामी 2030 तक 20 हजार मेगावॉट अक्षय ऊर्जा क्षमता प्राप्त करने के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। भट्टी ने आज खम्मम जिले के बोनकल मंडल के राविनूतला गांव में मॉडल सौर ग्राम कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत 1,380 करोड़ की लागत से राज्यभर में चयनित 81 गांवों को मॉडल सोलर गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत कुल 38,216 घरों और 16,078 कृषि पम्प सेटों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे।

मॉडल सोलर ग्राम में सौर पैनल लगाते हुए ग्रामीण

लाभार्थियों को एक रुपये की लागत के बिना प्रत्येक घर पर 2 किलोवॉट क्षमता के सौर पैनल मुफ्त में उपलब्ध कराये जाएंगे। इससे प्रत्येक घर में प्रति माह लगभग 240 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा और घरेलू खपत के बाद शेष बिजली 2.57 रुपये प्रति यूनिट की दर से डिस्कॉम खरीदेगा। इससे हर घर एक छोटे से बिजली उत्पादन केंद्र में बदलेगा। इसी तरह, किसानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए 7.5 किलोवॉट क्षमता वाले सोलर पम्प सेट लगाए जाएंगे। इससे किसानों को बिजली के साथ-साथ अतिरिक्त आय भी प्राप्त होगी।

मॉडल सोलर ग्राम में सौर पैनल लगाते हुए ग्रामीण

यह भी पढ़ें… लालच से रहें सावधान : सज्जनार

इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए सरकार महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से सरकारी भूमि पर 1 मेगावॉट क्षमता वाले सौर संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इससे न केवल महिलाओं को स्थिर आय मिलेगी, बल्कि हरित ऊर्जा क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ेगी। उन्होंने आगे बताया कि राज्यभर के 10 हजार सरकारी स्कूलों के साथ-साथ सभी सरकारी कार्यालयों में सौर पैनल लगाए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य को 1.9 लाख करोड़ के निवेश और 70 हजार रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button