सांस्कृतिक गतिविधियों से भरपूर रही बिहार अग्रवाल संघ की सावन की सैर
हैदराबाद, बिहार अग्रवाल संघ की सावन की सैर शमशाबाद स्थित शिरीन रिसॉर्ट एंड कन्वेंशन में भव्यता से संपन्न हुई। यहाँ संघ के उपाध्यक्ष संतोष टांटिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सर्वप्रथम सदस्यों का स्वागत वेलकम ड्रिंक एवं अल्पाहार से किया गया। सभी ने विशेषकर बच्चों ने स्वीमिंग पूल व रेन डांस का भरपूर आनंद उठाया। अवसर पर एंकर कृष्ण वेणी द्वारा विभिन्न प्रकार के खेल खिलाए गए, जिसमें सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सभी विजेता सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। अवसर पर 80 सदस्यों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के संयोजक हरिमोहन सर्राफ, मनीष फिटकरी वाला, विकास सर्राफ, बांके बिहारी टिबरेवाल एवं भीम फिटकरी वाला थे। सदस्यों ने संयोजकों का आभार प्रकट किया। सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट भोजन की प्रशंसा की। संघ के महामंत्री और संयोजक भीम फिटकरी वाला ने सभी का आभार व्यक्त किया और आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम करने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज घाँसी बाजार झूला शाखा की विशेष बैठक आयोजित
अवसर पर अध्यक्ष विकास केशान, उपाध्यक्ष संतोष टांटिया, सचिव भीम फिटकरी वाला, कोषाध्यक्ष बिक्की सराफ, एडवोकेट सुरेश अग्रवाल, अर्जुन फिटकरीवाला, मनीष फिटकरीवाला, संजय फिटकरीवाला, बांके बिहारी, विनय जैन, मुकेश गोयनका, विकास सराफ, सुनील केजरीवाल, डॉ. नीरज अग्रवाल, पवन पोद्दार व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



