बिहार : भोजपुर में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

आरा, बिहार के भोजपुर जिले में एक व्यक्ति और उसके बेटे की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान प्रमोद और उनके बेटे प्रियांशु के रूप में हुई है। दोनों भोजपुर जिले के पियानिया गांव के निवासी थे।

पुलिस के मुताबिक यह घटना बृहस्पतिवार देर रात बेला घाट में हुई, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आता है। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रीराज ने बताया कि घटना के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जांच के आधार पर प्रेम प्रसंग की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

बेला घाट में पिता-पुत्र के शव मिले, प्रेम प्रसंग से जुड़ी आशंका

श्रीराज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर रही है।” एसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इस घटना का विधानसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है।

श्रीराज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बेला घाट क्षेत्र में सड़क किनारे एक व्यक्ति और उसके बेटे के शव पड़े हैं। दोनों के शरीर पर धारदार हथियार के प्रहार और गोली लगने के निशान मिले हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़े : युवक ने जुड़वाँ बेटियों की हत्या के बाद किया आत्मसमर्पण

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि प्रमोद के परिजनों ने घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई है। मामला हर पहलू से जांच के दायरे में है। उन्होंने कहा कि दोनों बृहस्पतिवार रात से लापता थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रियांशु की शादी आने वाले दिनों में होने वाली थी। उसके पिता प्रमोद की अपने गांव में मिठाई की दुकान है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button