बीकानेरी माहेश्वरी मित्र मंडल ने मनाया गणगौर महोत्सव

हैदराबाद, बीकानेरी माहेश्वरी मित्र मंडल, हैदराबाद द्वारा गणगौर महोत्सव एवं मंडल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती महोत्सव सिकंदराबाद स्थित हरियाणा भवन में धूमधाम से रंगारंग कार्यक्रम के बीच मनाया गया। आज यहाँ गणगौर महोत्सव हेतु भव्य शोभायात्रा पैराडाइज स्थित भारत स्काउट्स एंड गाइड्स से निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने गणगौर के गीत प्रस्तुत किए। तत्पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समिति की उपाध्यक्ष संतोष कुमार मोहता ने कहा कि वर्ष 1982 में 18-20 लोगों ने बीकानेरी परिवार को एकत्र करने के लिए दीपावली मिलन से पहल की। तत्पश्चात कुछ वर्षों के लिए अपरिहार्य कारणों से स्थगित होकर 2001 से गणगौर महोत्सव के रूप में परिश्रम ने एक नया रूप लिया। उन्होंने हर्ष व्यक्त किया कि आज इस प्रयास ने निर्विघ्न रजत वर्ष में प्रवेश किया।

उत्सव में राजस्थानी तीज-त्योहार व संस्कृति की झलक

कार्यक्रम में राजस्थानी तीज त्योहार की महत्ता दर्शाते हुए मधुर गीत और मनमोहन नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रश्मि बागड़ी, रेखा दम्मानी, शैलजा पुगलिया, चंचल पुगलिया, श्रीश्रीकुमार बागड़ी और सरिता मूंदड़ा ने किया। अध्यक्ष इंद्र कुमार पुगलिया ने सदस्यों का स्वागत कर नववर्ष की बधाई दी। सचिव राहुल पुगलिया ने आयोजन के लिए प्रायोजकों को आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने हेतु किए गए प्रयासों के लिए प्रतिभागियों की सराहना की।

कार्यक्रम में अध्यक्ष इन्द्र कुमार पुगलिया, उपाध्यक्ष संतोष मोहता, सचिव राहुल पुगलिया, सह-सचिव अमित मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष शरद सादानी, पूर्व अध्यक्ष सोहनलाल सिंघी, कार्यकारिणी सदस्य करण मूंदड़ा, प्रेम मूंदड़ा, राजेश मूंदड़ा, संदीप लखोटिया, सौरभ कोठारी, सौरभ डागा, सुमंत पुगलिया, परामर्शदाता किशनलाल डागा, विजय राठी, केशवलाल डागा, राजकुमार-इंद्रा देवी सारड़ा, इंद्र कुमार-सुमंत पुगलिया, संतोष कुमार-सिद्धार्थ मोहता, कृष्ण कुमार-कुसुम देवी मोहता, किशनलाल-सरला डागा, सोहनलाल-सूरज देवी सिंघी, अशोक कुमार-शिव कुमार मोहता,हरीश-मधुसूदन चांडक, श्रीलाल-अशोक कुमार मोहता, हरिरतन-सीमा कोठारी, श्यामसुन्दर-सुमन डागा, अकीरा एडवाइजर्स, शिवे-रजनी सदानी, सुरेखा पुगलिया, माधवी बिनानी, मोहनलाल-सौरभ कोठारी, मधु दास-पुष्पा देवी दमानी, विक्रम-पूनम डागा, श्रीकुमार-श्रेयास बागरी, मनीष-तृप्ति झँवर, श्याम-राधिका कोठारी, आलोक-आदित्य बागरी, पीयूष-अर्चना माहेश्वरी, पुरुषोत्तम-शकुंतला देवी तोष्णीवाल, विजय कुमार-अंजू देवी मानधना, मोहन-विजय कुमार दमानी, शिव कुमार-किरण पुगलिया, रमेश-अरुणा मंत्री, श्रीदास-जया डागा, गोविन्द-सुधा राठी, विजय राठी, इनवेस्को म्यूचुअल फंड ने सहयोग प्रदान किया।

यह भी पढ़ें… प्रगति पर माहेश्वरी कन्वेंशन सेंटर का निर्माण

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button