टेकबायो अनलीश्ड थीम पर बायो एशिया सम्मेलन 17 फरवरी से
हैदराबाद, जीवन विज्ञान और स्वास्थ्य तकनीक पर आधारित शिखर सम्मेलन बायो एशिया-2026 का आयोजन आगामी 17 तथा 18 फरवरी को एचआईसीसी में किया जाएगा। टेकबायो अनलीश्ड : एआई, ऑटोमेशन एंड द बायोलॉजी रेवल्यूशन थीम पर आधारित बायोएशिया का यह 23वाँ संस्करण बायोफार्मा, मेडटेक, डिजिटल स्वास्थ्य, एआई, जीनोमिक्स में हुई महत्वपूर्ण प्रगति और नवाचार एवं निवेश के लिए वैश्विक साझेदारी को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगा। इस दौरान तेलंगाना राइजिंग पर आधारित विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बायो एशिया के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी तथा आईटी मंत्री डी. श्रीधर बाबू मुख्य अतिथि होंगे। यह दो दिवसीय सम्मेलन इस बात का विश्लेषण करेगा कि किस प्रकार एआई, उन्नत जीव विज्ञान और विनिर्माण मिलकर विश्व स्तर पर उपचारों की खोज, विकास और वितरण के तरीके को मौलिक रूप से बदल रहे हैं। बायो एशिया 2026 केवल चर्चाओं का मंच नहीं, बल्कि स्टार्टअप्स, वैश्विक कंपनियों, शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं को साथ लाकर हैदराबाद से लेकर विश्व स्तर तक स्वास्थ्य सेवा के भविष्य को आकार देने के लिए विचारों को कार्यों में बदलने का एक मंच साबित होगा।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना इंटर प्रायोगिक परीक्षाओं में सामूहिक नकल, 16 परीक्षक प्रतिबंधित
तेलंगाना राइजिंग विजन 2047 पर विशेष सत्र
अवसर पर तेलंगाना राइजिंग विजन 2047 पर विशेष सत्र में उन्नत पद्धतियों, एआई सक्षम अनुसंधान एवं विकास तथा अगली पीढ़ी के जैव विनिर्माण में नवाचार आधारित विकास के लिए राज्य के रोडमैप की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी। इसमें आधुनिक बायोफार्मा, एआई संचालित विज्ञान और डिजिटल स्वास्थ्य सेवा को महत्वपूर्ण रूप से आगे बढ़ाने वाले विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। यह शिखर सम्मेलन जीवविज्ञान, डेटा और गहन प्रौद्योगिकी के उस महत्वपूर्ण संगम को दर्शाएगा, जो वैश्विक स्तर पर दवा खोज, निदान, उपचार निर्माण और स्वास्थ्य सेवा वितरण को नया आकार दे रहा है।
यहाँ आयोजित होने वाले विभिन्न सत्रों में अमजेन, नोवार्टिस, लिली, मेडट्रॉनिक, सैनोफी, रोश, एब्बीवी, बीएमएस, एस्ट्राजेनेका, नोवो नॉर्डिस्क, टैकेडा, एमएसडी, लोंज़ा, मिल्टेनी बायोटेक, गूगल डीपमाइंड, थर्मो फिशर साइंटिफिक के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, भारत बायोटेक, बायोकॉन बायोलॉजिक्स, ज़ाइडस लाइफसाइंसेज, लॉरस लैब्स, साई लाइफ साइंसेज, अराजेन, पिरामल फार्मा, सिंजीन, टीसीएस, अपोलो हॉस्पिटल्स सहित अग्रणी भारतीय नवप्रवर्तक शामिल होंगे।
बायो एशिया में लागत केंद्रों केबजाय रणनीतिकनवाचार केइंजन केरूप में उभर रहे जीवन विज्ञान के क्षेत्र में वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) के तीव्र विकास पर चर्चा की जाएगी। साथ ही एआई सक्षम अनुसंधान एवं विकास, डिजिटल परिवर्तन औरप्रत्यक्ष रोगीप्रभाव के साथ भारत के नवाचार के महत्वपूर्ण अवसर, टेकबायो, डीप-टेक विनिर्माण के वित्तपोषण आदि पर विस्तार पर चर्चा की जाएगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



