भाजपा ने एग्जिट पोल में हेरफेर का आरोप : गोगोई

गुवाहाटी, कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा मतदाताओं में भ्रम पैदा करने के लिए एग्जिट पोल में हेरफेर कर रही है। गोगोई ने यहाँ विपक्षी गठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर सकती है, लेकिन सफल नहीं होगी।

गोगोई ने कहा कि न तो विपक्षी दल और न ही राज्य की जनता एग्जिट पोल के जाल में फँसी है, और यह बात चार मई को मतगणना के दिन स्पष्ट हो जाएगी। गोगोई ने कहा कि विपक्ष के पक्ष में अंदरुनी लहर है, जिसे एग्जिट पोल सर्वेक्षणों मेंनजरअंदाज किया गया है। उन्होंने दावा किया कि कई मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं ने, महँगाई और सुशासन जैसे वास्तविक मुद्दों के आधार पर मतदान किया है।

शिवकुमार का आरोप: ईवीएम और मतगणना में भाजपा हस्तक्षेप की कोशिश

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा ईवीएम स्ट्रान्ग रूम में धांधली करने की कोशिश कर रही है, लेकिन हमारे उम्मीदवारों और जागरूक जनता ने ऐसे कृत्यों को रोकने के लिए कई बार प्रशासन से संपर्क किया है। कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने कहा कि एग्जिट पोल भ्रामक हैं और पार्टी को अपने सर्वेक्षण पर पूरा भरोसा है, जो दर्शाता है कि विपक्ष चार मई के बाद सरकार बनाएगा।

डी. के. शिवकुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा मतगणना प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं और दिल्ली और गुवाहाटी दोनों में कानूनी सहायता कक्ष उपलब्ध हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि हम अपने उम्मीदवारों के हितों की रक्षा करने और यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं कि राज्य तंत्र का किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के लिए इस्तेमाल न किया जाए।

यह भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी

शिवकुमार ने दावा किया कि भाजपा ने चुनाव के बाद कई विपक्षी उम्मीदवारों से संपर्क किया था और सवाल उठाया कि अगर पार्टी को जीत का भरोसा था तो उसने ऐसा क्यों किया। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि वे भाजपा आश्वस्त नहीं हैं, लेकिन असम की जनता आश्वस्त है, और राज्य में सरकार बदलने वाली है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button