अगले 20 सालों तक कांग्रेस को वोट नहीं देगी जनता : केटीआर
हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री के. तारक रामाराव ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि अगली बार कांग्रेस का सत्ता में आना नामुमकिन है क्योंकि जिस प्रकार कांग्रेस ने जनता को धोखा दिया है, ढाई साल से जिस प्रकार जनविरोधी नीतियां अपनायी जा रही हैं, उसे देख जनता अगले 20 साल तक कांग्रेस को वोट नहीं देगी।
नगर के नंदीनगर स्थित केसीआर के आवास पर रंगारेड्डी जिला जनप्रतिनिधियों व नेताओं के साथ आज बैठक में केटीआर ने रंगारेड्डी जिले में पार्टी को संस्थागत तौर पर मजबूत करने, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, सदस्यता अभियान व कमेटियों का गठन आदि विषयों पर समीक्षा की और चर्चा के बाद दिशा निर्देश दिए।
केटीआर ने कहा कि कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार, घोटालों को जिस प्रकार अंजाम दिया जा रहा है उससे जनता नाराज है। उन्होंने कहा कि रंगारेड्डी जिले में भू कब्जों के साथ ही माइनिंग घोटालों को अंजाम दिया जा रहा है जिसमें खुद मंत्री शामिल हैं। ऐसे में कांग्रेस की अराजकता के खिलाफ जनता में आक्रोश है।
यह भी पढ़े : केटीआर ने की एलपीजी मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लेने की माँग
केटीआर ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) कार्यक्रम का उल्लेख किया और बीआरएस कैडर को इसमें सक्रियता से काम करने और कांग्रेस तथा बीजेपी की अनियमितताओं का जवाब देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस फर्जी वोट दर्ज करने तो भाजपा मतदाताओं के नाम काटने के प्रयास कर रहे हैं इसलिए भारास कैडर जनता को जागरूक करें और वोट की क्या महत्तता है बताएं। उन्होंने जल्द होने वाले कार्पोरेशन चुनावों के लिए तैयार होने का भी आह्वान बीआस नेताओं व कार्यकर्ताओं से किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



