सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: हैदराबाद में 1 तक हेल्थ कार्ड

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अश्वासन देते हुए कहा कि आगामी 1 जून तक सरकारी कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सौ दिनों के भीतर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकायों के भुगतान के लिए 6 हजार करोड़ रुपये जारी किये जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पीआरसी पर तुरंत रिपोर्ट देने के लिए अधिकारियों की समिति को निर्देश दिया गया है और अधिकारियों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पीआरसी पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने आज सरकारी कर्मचारी संगठनों के जेएसी नेताओं के साथ बैठक की।

इस बैठक में उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का, सांसद वेम नरेंदर रेड्डी, चामला किरण कुमार रेड्डी आदि शामिल हुए। इस अवसर पर रेवंत रेड्डी ने कहा कि सरकार ने जो भी योजना घोषित की, कर्मचारियों ने ईमानदारी से काम किया। कर्मचारियों के सहयोग से ही हम सरकारी कल्याण योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू कर पा रहे हैं।

कर्मचारियों को हर महीने की पहली तारीख को वेतन मिले, इसके लिए कदम उठाए गए हैं। कर्मचारी संगठनों को स्वतंत्र रूप से चुनाव करवाने का अवसर भी प्रदान किया गया है। कर्मचारियों के स्थानांतरण प्रक्रिया भी योजना के अनुसार पूरी की गई। लंबे समय से लंबित शिक्षकों के स्थानांतरण बिना किसी विवाद के पूरे किए गए।

पिछले दो वर्षों में प्रजा सरकार ने 67,760 नौकरियों पर भर्तियाँ की हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि हर दो महीने में मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघों के नेता बैठक कर अपनी समस्याओं पर सरकार को रिपोर्ट दें। हमारी मैत्रीपूर्ण सरकार है और कर्मचारियों की समस्याओं को हल करना हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर जेएसी नेताओं ने आगामी 5 मई को प्रस्तावित विरोध कार्यक्रम के साथ-साथ सभी प्रकार के विरोध कार्यक्रमों को वापस लेने की घोषणा की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button