शबरीमला पर आये फैसले के लिए भाजपा जिम्मेदार : मंत्री वासावन

Ad

कोट्टायम (केरल), केरल के देवस्वओम मंत्री वी.एन. वासवन ने शबरिमला में महिलाओं के प्रवेश की अनुमति देने वाले 2018 के उच्च न्यायालय के फैसले के लिए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दोषी हराया और कहा कि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार का वर्तमान रुख वही है, जो 2007 में शीर्ष अदालत के समक्ष दायर हलफनामे में था।

वह उच्चतम न्यायालय की नौ सदस्यीय पी के समक्ष राज्य सरकार द्वारा दायर किए जाने वाले हलफनामे के संबंध में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे, जिसमें मासिक धर्म वाली उम्र की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश के संबंध में सरकार की स्थिति स्पष्ट की जानी है। उन्होंने कहा कि 2018 का फैसला भाजपा से जुड़ी महिला अधिवक्ताओं द्वारा उच्चतम न्यायालय का रुख करने के बाद आया था।

वासवन ने कहा कि हमने 2007 में एक हलफनामा दायर किया था, जिसमें कहा गया था कि इस मुद्दे का फैसला धार्मिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञों द्वारा किया जाना चाहिए। हम अब भी उसी रुख पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने महिलाओं के प्रवेश पर फिलहाल राज्य सरकार का रुख नहीं माँगा है, बल्कि कुछ संवैधानिक मुद्दों पर स्पष्टीकरण देने को कहा है।

अदालत के फैसले का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी

मंत्री ने कहा कि हमने महाधिवक्ता और संवैधानिक विशेषज्ञों को उच्चतम न्यायालय में जवाब देने के लिए नियुक्त किया है। वे तदनुसार जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि अगर अदालत इस मामले पर राज्य सरकार का रुख जानना चाहेगी तो उसे प्रस्तुत किया जाएगा।

मंत्री ने विपक्ष की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वे विभिन्न मुद्दों पर बार-बार अदालतों का रुख करते हैं और हर बार प्रतिकूल जवाब लेकर लौटते हैं, जब उनसे उच्चतम न्यायालय द्वारा सभी उम्र की महिलाओं को शबरिमला में प्रवेश करने की अनुमति दिए जाने वाले फैसले के बाद 2018 में राज्य सरकार की कार्रवाई के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई व्याख्या नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि सरकार ने 2007 के हलफनामे में पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर दिया था।

मंत्री ने कहा कि अगर उच्चतम न्यायालय कोई फैसला सुनाता है, तो क्या हम उसके खिलाफ कुछ कह सकते हैं? महिलाओं के प्रवेश का फैसला देश की शीर्ष अदालत का था। उन्होंने कहा कि 2018 का फैसला भाजपा से जुड़ी महिला अधिवक्ताओं द्वारा शीर्ष अदालत का रुख करने के बाद आया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button