आरक्षण खत्म करने की कोशिश में भाजपा : रेवंत

नई दिल्ली, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में दलितों और आदिवासियों के कल्याण के लिए बहुत काम किया है। कांग्रेस पार्टी ने ही दलितों और आदिवासियों को आरक्षण दिया है और कांग्रेस पार्टी देश में सामाजिक न्याय के लिए काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तासीन भाजपा आरक्षन को खत्म करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, पिछले कई वर्षों से राहुल गांधी देश में गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और ओबीसी हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में एआईसीसी विधि, मानवाधिकार व आरटीआई विभाग के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाली पार्टी कांग्रेस है। भाजपा, बीआरएस, जेडीयू, बीजेडी, आरजेडी व सभी अन्य दल आजादी के बाद ही आये हैं। देश में अन्य दल चुनाव जीतने पर कुर्सियों पर बैठते हैं और हारने पर घर तक ही सीमित हो जाते हैं, लेकिन चुनाव जीतें या हारें, कांग्रेस पार्टी को हमेशा जनता के बीच रहती है।
इस मौके पर उन्होंने आरोप दोहराते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में संविधान खतरे में है। मोदी सरकार ने पिछले 11 वर्षों से सामाजिक न्याय के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि भाजपा सवाल कर रही है कि कांग्रेस पार्टी ने देश के लिए क्या किया है। कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। इंदिरा गांधी ने भारत से आतंकवादियों को हटाने का काम किया। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी देश के लिए शहीद हो गए। उन्होंने आगे कहा कि यूपीए-1 के दौरान हर कोई चाहता था कि सोनिया गांधी प्रधानमंत्री बनें, लेकिन सोनिया ने प्रधानमंत्री पद का त्याग कर दिया। इसी तरह राहुल गांधी भी 2004 में ही केंद्रीय मंत्री बन सकते थे। अगर वह चाहते, तो 2009 में प्रधानमंत्री भी बन सकते थे, लेकिन राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री के पद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दे दिए गए।
राहुल गांधी ने एक कार्यकर्ता के रूप में लोगों के लिए काम किया। राहुल गांधी पिछले 25 वर्षों से सामाजिक न्याय के लिए लड़ रहे हैं। दूसरी ओर, नरेंद्र मोदी ने 25 वर्षों से कुर्सी नहीं छोड़ी है। वह वर्ष 2001 में मुख्यमंत्री बनने के बाद से कुर्सी पर हैं। भाजपा और संघ परिवार ने मोदी को पद से हटाने की कोशिश की। मोहन भागवत ने कहा कि 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कुर्सी छोड़ देनी चाहिए, लेकिन मोदी इसके लिए तैयार नहीं हैं। आडवाणी और मनोहर जोशी को भी इसी शर्त पर हटाया गया था। अतीत में वाजपेयी ने मोदी को मुख्यमंत्री पद से हटाने की कोशिश की थी और मोहन भागवत ने उन्हें प्रधानमंत्री पद से हटाने की कोशिश की थी। वे उन्हें हटा नहीं पाए।
इस अवसर पर रेवंत रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी का लक्ष्य मोदी को गद्दी से हटाना है। आने वाले चुनावों में यही होने वाला है। राहुल गांधी वो करके दिखायेंगे, जो संघ और अटल बिहारी वाजपेयी नहीं कर पाए। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी मोदी को हराने और देश बचाने, संविधान की रक्षा करने, आरक्षण लागू करने और सामाजिक न्याय स्थापित करने के लिए तैयार है। राहुल गांधी आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी के खिलाफ लड़ेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि अगले लोकसभा चुनावों में भाजपा 150 सीटों का आंकड़ा पार न करे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



