भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा 23 अप्रैल को

Ad

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर महिला विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाते हुए महिलाओं के समर्थन में 23 अप्रैल को जन आक्रोश पदयात्रा निकालने की घोषणा की। पदयात्रा हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) कार्यालय से शुरू होकर दोमलगुड़ा होते हुए इंदिरा पार्क तक जाएगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने बताया कि कांग्रेस वर्षों से महिलाओं के सशक्तिकरण में बाधा डालती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में पेश किए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने विरोध कर अपने महिला विरोधी दृष्टिकोण को उजागर किया।

Ad

यह भी पढ़ें… 2029 में भी बीआरएस को हरायेंगे : रेवंत रेड्डी

राव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को विधायिकाओं में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए ऐतिहासिक और साहसिक कदम उठाया है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने इसे राजनीतिक रंग देकर रोकने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस और उसके सहयोगियों के असली चेहरे को उजागर करने का समय आ गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button