एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट : बाल-बाल बचे लोग

हैदराबाद, मेदक जिले के मुतराजपल्ली गांव में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट की भीषण घटना में कई लोग बाल-बाल बच गए। यह घटना न केवल स्थानीय लोगों को दहशत में डाल गई, बल्कि सिलेंडर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े कर रही है।

नगर के सीमांत क्षेत्र मेदक स्थित मुतराजपल्ली में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट में कई लोग बाल-बाल बच गए। घटना का वीडियो देखने के बाद हर कोई घटनास्थल पर ठहरने वाले लोगों की किस्मत का धनी बता रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुतराजपल्ली स्थित आकुला श्रीनिवास के घर में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से घर का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय श्रीनिवास परिवार सहित हैदराबाद गया हुआ था।

यह भी पढ़े : एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट मामला : 10 दिनों के भीतर मां, दो बेटों की मौत

जबकि उसके पड़ोसी चंद सेकंड पहले ही घटनास्थल पर थे, उनके कुछ दूर पर चलने के क्षण भर में ही ब्लास्ट हो गया। जानकारी मिलने के बाद फायर स्टेशन की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया, लेकिन ब्लास्ट के बाद आग नहीं लगने की वजह से उन्हें ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button