एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट मामला : 10 दिनों के भीतर मां, दो बेटों की मौत
हैदराबाद, संगारेड्डी के येदकुलपल्ली में खाना बनाने के दौरान एलपीजी सिलेंडर में रिसाव से लगी आग एक परिवार के लिए भीषण त्रासदी बन गई। 10 दिनों के भीतर ही मां, दो बेटों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, येदकुलपल्ली में गत 6 अगस्त को 65 वर्षीय गोर्रकेनंती शंकरम्मा खाना पका रही थीं, तभी सिलेंडर से गैस लीक होकर आग लग गई।
उनकी जान बचाने की कोशिश में उनके बेटे प्रभु (38) और विट्टल (30) भी झुलस गए। जिसके बाद तीनों को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में पटानचेरु के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान शंकरम्मा की 8 अगस्त को, प्रभु की 15 अगस्त को और विट्टल की कल देर रात मौत हो गई।
यह भी पढ़े: बाइक नहीं दिलाने पर पिता पर किया कुल्हाड़ी से हमला माँ भी जख़्मी
शंकरम्मा के पति बक्कन्ना (70) ने पत्नी और दोनों बेटों का अंतिम संस्कार किया। इस घटना से पूरा गांव सदमे में है। ग्रामीणों ने सरकार से परिवार को वित्तीय सहायता देने की मांग की है। प्रभु अपने पीछे पत्नी और 14 माह के बेटे को छोड़ गया, जबकि विट्टल अविवाहित था।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



