मेडारम जातरा पर आधारित पुस्तक लोकार्पित

हैदराबाद, ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. डी. अनुसूया ने काकतीया हेरिटेज ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित गॉडेस ऑफ फोक (लोकदेवी) शीर्षक से मेडारम जातरा पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया।

गॉडेस ऑफ फोक पुस्तक का संकलन प्रसिद्ध फिल्म निर्माता बी. नरसिंग राव ने दुर्लभ छायाचित्रों के साथ किया है। प्रजा भवन में आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी बी.पी. आचार्य, बी.वी. पापा राव, सेवानिवृत्त एनआईटी प्रो. पांडुरंगा राव, के. श्रीधर, सेवानिवृत्त डीजीपी एम. रतन व कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें… पैराक्वाट कीटनाशक पर हाईकोर्ट ने केंद्र-राज्य से माँगा स्पष्टीकरण

मंत्री ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए समक्का-सारलम्मा जातरा को यूनेस्को की अमूर्त विश्व धरोहर के रूप में मान्यता दिलाने के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने का अनुरोध किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button