बॉल्डर्स क्लासिक गोल्फ प्रतियोगिता : पीजीटीआई के चैम्पियन बने शुभंकर शर्मा

Ad

हैदराबाद, चंडीगढ़ के अनुभवी गोल्फर शुभंकर शर्मा दमदार प्रदर्शन कर 5 अंडर 67 स्कोर के साथ पीजीटीआई एक करोड़ नकद राशि बॉल्डर्स क्लासिक गोल्फ प्रतियोगिता के चैम्पियन बने।

यहाँ बॉल्डर्स हिल्स गोल्फ कोर्स एवं कंट्री क्लब में आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन 29 वर्षीय शुभंकर ने चार दिवसीय टूर्नामेंट में कुल 25 अंडर 263 (66-66-64-67) स्कोर के साथ अपने विपक्षी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए आसानी से रिकॉर्ड दर्ज करते हुए जीत दर्ज की। शुभंकर शर्मा पिछले 8 वर्षों से टीजीटीआई प्रतियोगिता जीतने की कोशिश में थे, आखिरकार इस बार सफलता हासिल हुई।

Ad

यह भी पढ़ें… डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई टूर्नामेंट : शुभंकर शर्मा की लय बरकरार

वहीं हैदराबाद के मो. अजहर 271, दिल्ली के राशिद खान 271, चंडीगढ़ के अनगद चीमा 271 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। शर्मा ने आज आखिरी दिन मैच के शुरुआत से ही नियंत्रण भरे स्ट्रोक लगाकर साथी खिलाड़ियों को काफी पीछे छोड़ दिया। शर्मा ने जीत के पश्चात कहा कि एक रणनीति अनुसार टूर्मामेंट में खेला। थोड़ी-बहुत कभी-कभार चूक होती थी, लेकिन चूकों को सुधारकर मैच में अग्रसर हो रहा था। उन्होंने कहा कि विपक्षी खिलाड़ियों की तुलना में अच्छी खासी बढ़त बनाने के बावजूद खेल को हल्के में नहीं लिया। इसका परिणाम आपके समक्ष है। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button