आईपीएल में टिके रहने के लिए गेंदबाजों को अपनानी होगी विविधता : क्रुणाल

लखनऊ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के हरफनमौला क्रुणाल पंड्या ने कहा कि आईपीएल में बल्लेबाजों के आक्रामक प्रदर्शन के बीच प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिये गेंदबाजों को अपने हुनर में विविधता लानी होगी।

पंड्या ने जियोस्टार से कहा ,‘‘ पिछले दस साल से अगर आईपीएल आपने करीब से देखा हो तो समझ में आयेगा कि लीग किस तरह बल्लेबाजों के आक्रामक प्रदर्शन की बानगी बन चुकी है। बल्लेबाजों की बड़े शॉट खेलने की क्षमता भी बदल गई है । नयी पीढी के बल्लेबाज आसानी से चौके छक्के लगा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ एक गेंदबाज के तौर पर मेरा मानना है कि गेंदबाजी में विविधता लानी जरूरी है। बल्लेबाजों से एक कदम आगे रहने की जरूरत है। ऐसे में बाउंसर्स और यॉर्कर अहम हो जाते हैं।’’

पंड्या ने कहा कि हेनरिच क्लासेन और श्रेयस अय्यर जैसे शानदार बल्लेबाजों को गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन हालात को भांपकर उसके अनुकूल ढलने से उन्हें काफी मदद मिली है। उन्होंने कहा ,‘‘ मैं हालात के अनुरूप गेंदबाजी करता हूं। कई बार आक्रामक गेंदबाजी की जरूरत होती है, तो कई बार रन रोकने होते हैं। मेरा फलसफा सर्वश्रेष्ठ गेंद फेंकने का होता है। कई बार क्रीज पर कोई खतरनाक बल्लेबाज है और आपको विकेट चाहिये तो जोखिम लेना होता है। सब कुछ मैच हालात पर निर्भर करता है।’’ (भाषा)

यह भी पढे़: आईपीएल टिकट विधायकों को देने का फैसला ‘वीआईपी संस्कृति’

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button