बीआरएस ने की अंबेडकर प्रतिमा के ताले खोलने की माँग

Ad

हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) नेता व टीएसएमएसाईडीसी के पूर्व चेयरमैन एरोला श्रीनिवास ने नेकलेस रोड स्थित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बी. आर. अंबेडकर की 125 फीट ऊँची प्रतिमा के पास लगे ताले को खोलने व साफ सफाई करके सोमवार, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा आधिकारिक तौर पर श्रद्धांजलि देने की मांग की। साथ ही सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा नहीं किए जाने पर अंबेडकरवादी मिलकर सुबह झाडू लेकर नेकलेस रोड पहुंचेंगे और खुद साफ सफाई कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि देंगे।

भारास मुख्यालय तेलंगाना भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए एरोला श्रीनिवास ने कहा कि यदि सरकार अंबेडकर की प्रतिमा के पास लगे ताले नहीं खोलेगी तो अंबेडकरवादियों के साथ मिलकर प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा और वह तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार ताले खोलकर सफाई नहीं करायेगी। उन्होंने कांग्रेस के एससी व एसटी विधायकों से प्रश्न किया कि अंबेडकर के अपमान पर क्यों मौन हैं, क्यों मुख्यमंत्री से प्रश्न नहीं कर रहे हैं। अपने मुंह पर लगे ताले तोडें और मुख्यमंत्री से अंबेडकर की 125 फीट की प्रतिमा के पास लगाए गए ताले खोलने की मांग करें।

यह भी पढ़ें… संसद भवन लॉन में 14 अप्रैल को मनाई जाएगी डॉ. अंबेडकर जयंती

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर क्रोध के चलते अंबेडकर का अपमान कर रहे मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को यदि केसीआर पर क्रोध हो तो राजनीतिक रूप से सामना करें, इस प्रकार अंबेडकर का अपमान न करें। उन्होंने कहा कि पूर्व केसीआर सरकार के समय सचिवालय के नए भवन का निर्माण करके अंबेडकर का नाम दिया गया वहीं सचिवालय के समक्ष अमर वीर स्तूप का निर्माण किया गया। उस स्तूप पर भी ताले लगाए गए हैं। यह तेलंगाना की जनता का अपमान है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button