एयर होस्टेस के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

हैदराबाद, शमशाबाद स्थित आरजीआई एयरपोर्ट पर बिजनेसमैन द्वारा एयर होस्टेस के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रवीण सिंह राठौड़ फ्लाइट के दौरान मोबाइल फोन से एयर होस्टेस की तस्वीरें ले रहा था। जब एयर होस्टेस ने इस पर आपत्ति जताई, तो उसने कथित तौर पर अनुचित व्यवहार किया। घटना की जानकारी एयर होस्टेस ने तुरंत फ्लाइट के कैप्टन को दी। इसके बाद एयरपोर्ट अधिकारियों को अलर्ट किया गया।
यह भी पढ़ें… साइबराबाद पुलिस ने नशे के खिलाफ दर्ज किए 91 मामले, 209 गिरफ्तार
फ्लाइट के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड होते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





