भाजपा सरकार में मवेशी तस्करी असंभव हो जाएगी : शाह

कोलकाता, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को शुभेद्र अधिकारी को पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की घोषणा करने के बाद कहा कि भाजपा सरकार में राज्य में मुसपैठ और मवेशियों की तस्करी नामुमकिन ही जाएगी। यहाँ भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने पश्चिम बंगाल में पार्टी की शानदार जीत को एक चुनावी उपलब्धि से कहीं अधिक बताया, और इसे राष्ट्रीय सुरक्षा, लोकतांत्रिक बहाली से जुड़े एक निर्मायक राजनीतिक परिवर्तन और उस यात्रा की वैचारिक परिणति के रूप में चित्रित किया, जो 1950 के दशक की शुरुआत में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ शुरू हुई थी।
शाह ने कहा कि मित्रों, यह जीत सिर्फ भाजपा के विस्तार या उसकी विचारधारा के बारे में नहीं है। न ही यह सिर्फ भाजपा-राजग द्वारा 21वें राज्य में अपनी सरकार बराने के बारे में है। इस जीत का सबसे बड़ा महत्व यह है कि इसने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा में मौजूद सबसे बड़ी खामियों में से एक को दूर कर लिया है।
अब पश्चिम बंगाल में मुसपैठ और गौतस्करी आसंभव हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल और देश की जनता से वाय करती है है कि हम भारत में हर घुसपैठिये की पहचान करेंगे और उसे देश से बाहर करेंगे। मैं इस मंन से यह भी कहना पाहता हूँ कि जो लोग इसे ध्रुवीकरण कह रहे हैं, ये गलत हैं। यह ध्रुवीकरण की बात नहीं है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा की बात है। अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने से पश्चिम बंगाल में पहली भाजपा सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल की और तृश्मूल कांग्रेस का 15 साल का राज खत्म हो गया।
भाजपा द्वारा सरकार बनाना एक बहुत बड़ा संकेत है
शाह ने कहा कि अब गंगोरी से गंगासागर तक भाजपा की सरकार है। उन्होंने पार्टी की जीत को जनसंघ संस्थापक मुखर्जी की वैचारिक विरासत की विजय बताया। उन्हेंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में 1950 में शुरू हुई वैचारिक पाश ने अंततः 2925 में उनकी पार्टी को उनकी जन्मभूमि में सता तक पहुँचा दिया। यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। शाह ने किन रचित वंदे मातरम की 150वीं वर्षगाँठ का भी जिक्र किया और कहा कि उपन्यासकार की भूमि पर भाजपा द्वारा सरकार बनाना एक बहुत बड़ा संकेत है।
निवर्तमान तुगमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए शाह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के कार्यकाल में प्रशासन का राजनीतिकरण और राजनीति का अपराधीकरण हुआ, जबकि हिंसा, गिरोह, भ्रष्टामार और कट मनी जड़ जमा चुके थे। उन्होंने कहा कि ममता जी के 15 वर्षों के शासनकाल में प्रशासन पूरी तरह से राजनीतिकरण का शिकार हो गया और राजनीति का अपराधीकरण हो गया। अपराधी स्वयं नेता बन गए।
कई सालों में केंद्र सरकार बंगाल का विकास बड़ा संकेत है
सुशासन की कोई संभावना ही नहीं थी। शाह ने कहा कि गुंडागर्य, हिंसा, सिंडीकेट, भ्रष्टाचार और कट गनी में सब बंगाल के लिए अभिशाप बन गए। हमारे नए मुख्यमंत्री के प्रभार संभालने के कुछ महीने के भीतर यह सब समाप्त हो जाएगा। राज्य में डबल इंजन को सरकार का काया करते हुए शाह ने कहा कि राजनीतिक कारणों से केंद्रीय योजनाओं और निधि को रोके जाने के कारण बंगाल का विकास रुक गया। उन्होंने कहा कि कई सालों में केंद्र सरकार बंगाल का विकास बड़ा संकेत है।
लेकिन मोदी जी की लोकरियता बढ़ने के डर से धन और योजनाओं को रोक दिया गया। आज लंबे समय बाद केंद्र और राज्य दोनों जगह विकास की राह खुल गई है। अब बंगाल के विकास को कोई नहीं रोक सकता। गृह मंत्री ने भाजपा की बंगाल विजय को दशकों की राजनीतिक हिंसा के बाद लोकतांत्रिक साधान्य स्थिति में साने का जापेश बताया। उन्होंने कहा कि आइए हम संकल्प लें और सभी दलों से अपील करें कि चुनाव में हिंसा न हो।
यह भाजपा सरकार की जिम्मेदारी होगी कि चुनाव में हिंसा या धाँधली की एक भी घटना न हो। चुनायी धाँधली के विपक्ष के आरोपों पर शाह ने कहा कि राहुल गांधीजी ईवीएम, वोट चोरी, मतदाता सूचियों और एसआईआर के बारे में बातें केवल अपनी पराजयों को छिपाने के लिए करते हैं।(भाषा)
यह भी पढ़े– 100 साल तक जंगलराज नहीं भूलेगी जनता : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



