प्राइम वॉलीबाल लीग में चेन्नई ब्लिड्ज ने गोवा को दी मात

हैदराबाद, चेन्नई ब्लिड्ज की वॉलीबाल टीम ने गोवा गार्डियन्स को उतार-चढ़ाव भरे मैच में 3-2 से प्राइम वॉलीबाल लीग के एक मैच में हराया। यहाँ गच्ची बावली स्थित जीएमसी बालयोगी इंडोर स्टेडियम में जारी इस लीग के एक मैच में चेन्नई ने गोवा को 12-15, 15-11, 11-15, 18-16, 16-13 से हराया।

हालाँकि मैच का पहला सेट गोवा की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर 12-15 से जीत लिया था, लेकिन अगले सेट में चेन्नई मैच में वापसी करते हुए 15-11 से सेट अपने नाम किया। तीसरा सेट में गोवा ने 15-11 से अपने नाम कर 2-1 से बढ़ता बना ली थी। चेन्नई ने चौथा सेट 18-16 से जीतकर 2-2 की बराबरी कर ली।

Ad

यह भी पढ़ें… प्राइम वॉलीबॉल लीग में मुंबई ने दिल्ली को हराया

आखिरी सेट में चेन्नई की टीम ने बेमिसाल स्मैश लगाकर 15-13 से सेट के साथ मैच भी जीत लिया। गुरुवार के मैच में भारत के धुरंधर शूटर एवं ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा की उपस्थिति के चलते खिलाड़ी एवं दर्शकों में जोश देखने को मिला। अभिनव बिंद्रा ने मैच से पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उच्च प्रदर्शन की कामना की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button