मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिया सोलर स्टोव के उपयोग बढ़ाने का निर्देश

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता में सोलर स्टोव के उपयोग पर जागरूकता बढ़ाई जाए। उन्होंने आज देर रात उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का के साथ बिजली मामलों की समीक्षा की। बैठक के दौरान सीएम ने बिजली आपूर्ति की कमियों को दूर करने और बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए एआई तकनीक का उपयोग करने का सुझाव दिया। साथ ही ट्रांसफॉर्मरों पर ओवरलोड न पड़े यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बड़े डेटा सेंटरों को आवश्यक अनुमतियाँ देने के निर्देश दिए

राज्य में नए औद्योगिक क्षेत्रों, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और ट्रिपल आर जैसी विकास परियोजनाओं के मद्देनज़र माँग के अनुसार बिजली आपूर्ति के लिए आवश्यक सब-स्टेशनों के निर्माण को तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। ग्रीन एनर्जी पॉलिसी के तहत प्राथमिकता के आधार पर आवेदन करने वालों को अनुमति देने और बड़े डेटा सेंटरों को आवश्यक अनुमतियाँ देने के निर्देश दिए।

सोलर पावर पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को जागरूक करना चाहिए। सीएम ने कहा कि सब-स्टेशनों के पास ही सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाने चाहिए। पायलट प्रॉजेक्ट के तहत जहाँ जमीन उपलब्ध हो, वहाँ प्रत्येक संयुक्त जिले में दो सब-स्टेशनों के पास एक सोलर पॉवर प्लांट स्थापित किए जाएँ। उन्होंने पायलट प्रॉजेक्ट के तहत शुरू किए जाने वाले 18 सोलर पॉवर प्लांट (हैदराबाद को छोड़कर संयुक्त नौ जिलों में प्रति जिले दो के हिसाब से) के निर्माण के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ेकिशन रेड्डी ने लिया नामपल्ली रेलवे स्टेशन विकास कार्यों का जायजा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button