मौसमी बीमारियों से बचने स्वच्छता ज़रूरी : कर्णन

हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) आयुक्त आर.वी. कर्णन ने कहा कि स्वच्छ वातावरण और सतर्क कार्यवाही ही मौसमी बीमारियों से बचाव की सबसे प्रभावी ढाल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्वच्छता के बारे में जन जागरूकता लाने के लिए आवश्यक कदम उठाएँ।

जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन ने बुधवार को कुकटपल्ली जोन का दौरा कर नागरिक सेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा और जन जागरूकता को सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें।

आयुक्त ने वरिष्ठ अधिकारियों और जोनल आयुक्त के साथ पार्कों, कॉलोनियों और मच्छर प्रजनन की आशंकित जगहों का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई अभियानों, एंटी-लार्वा ऑपरेशनों और सार्वजनिक खेल मैदानों के रखरखाव की प्रगति की समीक्षा की गई। आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि समय पर कचरा निस्तारण और फॉगिंग को प्राथमिकता दी जाए।

यह भी पढ़ें… प्रजावाणी की व्हाट्सऐप सुविधा लांच

सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए सक्रिय उपाय लागू किये जाएँ। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और सतर्क कार्यवाही ही मौसमी बीमारियों से बचाव की सबसे प्रभावी ढाल है। अवसर पर जोनल आयुक्त अपूर्व चौहान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button