सीएम रेवंत रेड्डी की अपील- आरटीसी मजदूर हड़ताल न करें

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आरटीसी मजदूरों से हड़ताल का विचार त्यागने की अपील की। उन्होंने आज यहा मई दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा, “आरटीसी अब लाभ की राह पर है। यह आपकी कंपनी है इसे बनाए रखने की जिम्मेदारी आप पर ही है।”

सीएम रेवंत रेड्डी ने आरटीसी कर्मचारियों से कहा कि यदि कोई समस्या हो तो आप अपने मंत्री से चर्चा करें। उन्होंने कहा, “हम सारी आय आपके हाथों में सौंप देंगे, आप तय करें कि इसे कैसे खर्च करना है। वर्तमान में राज्य की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं हैI इसलिए एक पल के लिए इसके बारे में सोचिए। तथ्य बताना मेरी जिम्मेदारी है।”

रेवंत रेड्डी ने कहा कि हड़तालों से राज्य को नुकसान होगा। उन्होंने आरटीसी मजदूरों से विपक्ष के जाल में न फंसने की सलाह दी। सीएम ने कहा, “आरटीसी कर्मचारियों मुझ पर विश्वास करो, मै आपके साथ खड़ा रहूंगा।”

यह भी पढ़ेंपीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को त्रिनिदाद चुनाव में बधाई दी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button