सीएमसी में फुटपाथों पर अव्यवस्थित पार्किंग और अतिक्रमण की शिकायतें

हैदराबाद, साइबराबाद नगर निगम निगम आयुक्त जी. सृजना ने हर दिन एक वार्ड पहल के तहत केपीएचबी कॉलोनी में निरीक्षण किया और लोगों से शिकायतें सुनीं। स्थानीय निवासियों विशेष रूप से फुटपाथों पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सड़कों के किनारे खाना पकाने वालों और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण समस्याएँ बढ़ी हैं।

केपीएचबी कॉलोनी में जनगणना के संबंध में लोगों को जागरूक करतीं सीएमसी आयुक्त जी. सृजना।

सीएमसी आयुक्त ने कुकटपल्ली ज़ोन के केपीएचबी कॉलोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ ज़ोनल आयुक्त एवं उपायुक्त तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्थानीय खेल मैदान में नागरिकों एवं आवासीय कल्याण संघों के प्रतिनिधियों से बातचीत की और क्षेत्र की नागरिक सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। स्थानीय निवासियों ने हॉस्टलों और सड़क किनारे खाना पकाने की गतिविधियों से होने वाली परेशानी, आंतरिक सड़कों पर अव्यवस्थित पार्किंग तथा फुटपाथों पर अतिक्रमण के कारण पैदल यात्रियों को हो रही दिक्कतों जैसे मुद्दे उठाए। साथ ही एमपी लैड के तहत विकास कार्यों के लंबित रहने पर भी चिंता व्यक्त की गई।

केपीएचबी कॉलोनी में जनगणना के संबंध में लोगों को जागरूक करतीं सीएमसी आयुक्त जी. सृजना।

यह भी पढ़ें… स्वच्छता निगरानी में आवासीय कल्याण संघों की सहभागिता पर जोर

ट्रैफिक अनुशासन व प्रबंधन पर जोर

आयुक्त ने प्रतिनिधियों के साथ आंतरिक गलियों का निरीक्षण किया तथा महफिल होटल से इंदू प्रोजेक्ट्स तक फुटपाथ अतिक्रमण से संबंधित समस्याओं की समीक्षा की। उन्होंने बेहतर ट्रैफिक अनुशासन और सार्वजनिक स्थानों के प्रभावी प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया। स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को देते हुए उन्होंने कहा कि स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण लागू करना आवश्यक है।

साथ ही पार्कों में सूखी पत्तियों के कंपोस्टिंग यूनिट स्थापित करने और फर्नीचर व थर्माकोल जैसे भारी कचरे के लिए साप्ताहिक संग्रह प्रणाली शुरू करने पर ज़ोर दिया। आयुक्त ने बताया कि सभी समस्याओं को दर्ज कर लिया गया है तथा उपायुक्त और संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू करने और कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने नागरिकों से भी अनुरोध किया कि वे सुधार कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने जनगणना में भी भाग लेने का अनुरोध किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button