युद्ध स्तर पर पूर्ण करें कल्याण छात्रावासों का निर्माण कार्य : भट्टी
हैदराबाद, उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का ने अधिकारियों को सरकारी कल्याण छात्रावासों के लिए बनाए जा रहे भवनों के तहत जिनका 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका, उनके लंबित कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह भवन अगले शैक्षणिक वर्ष तक विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध होने चाहिए। उन्होंने आज सचिवालय में कल्याण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा धर्मस्व विभागों के बजट प्रस्तावों की समीक्षा की।
बैठक में कल्याण मंत्री लक्ष्मण कुमार सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान भट्टी ने आदेश दिया कि छात्रावासों की मरम्मत के बिल हर 15 दिन में नियमित रूप से वित्त विभाग को भेजे जाएँ। उन्होंने कहा कि छात्रावासों की मरम्मत का कार्य गर्मी के मौसम में पूरा होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से छात्रावासों का दौरा कर वहाँ उपलब्ध कराई जा रही शिक्षण, भोजन की गुणवत्ता तथा सुविधाओं का निरीक्षण कर समय-समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़े : अतिरिक्त वाणिज्यिक पर एलपीजी केन्द्र को पत्र
पूरी दुनिया द्वारा आज आयुर्वेद की तरफ देखने का जिक्र करते हुए उन्होंने आयुष अधिकारियों को रोजगार गारंटी योजना के तहत औषधि पौधों को उगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगर पर्यटन क्षेत्र का विकास होगा, तो स्थानीय लोग जंगल की रक्षा करेंगे। इससे स्थानीय लोगों की आय भी बढ़ेगी। युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार अवसर मिलेंगे। उन्होंने धर्मस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि प्राचीन मंदिरों के विकास के प्रति विशेष ध्यान दिया जाए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





