गौशाला प्रबंधकों और गौ संरक्षकों का सम्मेलन 18 मई को
हैदराबाद, राज्य में गौशाला प्रबंधकों और गौ संरक्षकों का सम्मेलन आगामी 18 मई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक लकड़ी का पुल स्थित श्री वासवी सेवा केंद्र में आयोजित किया जाएगा। आज यहाँ सोमाजीगुड़ा स्थित प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री वेणुगोपाल मंदिर गौशाला की श्रीश्री साध्वी माता निर्मलानंद योग भारती व अकुथोता रामाराव ने बताया कि पूरे तेलंगाना राज्य में गौशाला प्रबंधकों और गौ संरक्षकों के सामने आने वाली मुख्य समस्याएँ पशु चिकित्सा, चारा, पोषण, आश्रय, गायों की देखभाल है।
साथ ही पड़ोसी राज्य सरकारों द्वारा गौशाला प्रबंधकों को दिए जाने वाले समर्थन और प्रोत्साहन को सरकार द्वारा तेलंगाना में भी पेश किया जाना चाहिए। इसी के चलते 18 मई को गौशाला प्रबंधकों एवं गौ संरक्षकों का विशेष सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। सभी सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। प्रतिनिधियों ने बताया कि सम्मेलन में तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को आमंत्रित करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही सीएम से मुलाकात करेगा।
यह भी पढ़ें… गौ ग्रास हेतु गौ दान पात्रों का वितरण
अवसर पर श्री कामधेनु गोवर्धनगिरि गौ विज्ञान लियाशा संस्था के डॉ. मुरलीधर, मापल्ले संस्था के नरसिम्हा रेड्डी, के. श्रीधर, श्रीकृष्ण गो सेवा ट्रस्ट, लव फॉर काऊ के संस्थापक चेयरमैन जसमत पटेल, गोवत्स फाउंडेशन के मुरली मनोहर पलोड, सुरभि फाउंडेशन के श्री साईबाबू, सौभाग्य गौ सदन, विकाराबाद के एम. विजयम व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



