विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में उभरते रुझान पर सम्मेलन आरंभ

हैदराबाद, लिटिल फ्लावर डिग्री कॉलेज (एलएफडीसी), उप्पल के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में उभरते रुझान पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने किया। सम्मेलन का उद्देश्य गणित, सांख्यिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, भौतिकी और कंप्यूटर साइंस जैसे विविध विषयों में हो रहे अनुसंधान और नवाचारों को मंच प्रदान करना है।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सम्मेलन में भारत और विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद, वैज्ञानिक और शोधकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, बिग डाटा, क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा, स्मार्ट सिटी, स्मार्ट खेती, हेल्थ मॉनिटरिंग, गणितीय मॉडलिंग, सांख्यिकीय विश्लेषण और क्वांटम तकनीक जैसे विषयों पर व्याख्यान केंद्रित होंगे। उद्घाटन भाषण में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने राष्ट्रीय विकास में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों को नवीन दृष्टिकोण अपनाने और वैज्ञानिक प्रगति को प्रेरित करने वाली जिज्ञासा की भावना को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने सम्मेलन की स्मारिका का अनावरण किया।

यह भी पढ़ें.. राज्यपाल ने किया एचएनएस चिकित्सालय का उद्घाटन

एलएफडीसी के निदेशक ब्रदर जॉन कलारक्कल ने राज्यपाल सहित सम्मेलन के सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कॉलेज की शैक्षणिक यात्रा में महत्वपूर्ण कार्यक्रम की मेजबानी पर गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की। स्वागत समारोह के बाद प्रधानाचार्या जयंती रेड्डी ने सम्मेलन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही इसके मूल उद्देश्यों और उभरते विषयों को रेखांकित किया, जो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के गतिशील परिदृश्य को दर्शाते हैं। उद्घाटन सत्र की समाप्ति पर लिटिल फ्लावर डिग्री कॉलेज के संवाददाता ब्रदर अरुण प्रकाश द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button