निवेश की आड़ में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

साइबराबाद की आर्थिक अपराध विंग पुलिस ने निवेश की आड़ में लगभग 200 लोगों को अपने जाल में फंसाकर करीब 14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले शातिर को गिरफ्तार कर लिया।

साइबराबाद में 14 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला शातिर गिरफ्तार

विंग के डीसीपी के. प्रसाद ने बताया कि आंध्र प्रदेश, वेस्ट गोदावरी के के. श्रीनिवास राव (44) को नगर में रहने वाली ए. झांसी नामक महिला की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि राव ने चिटफट के नाम पर कई तरह की लुभावनी स्कीमों के जरिये लोगों को आकर्षित किया। उसकी बातों में आकर लगभग 200 पीड़ितों ने करीब 14 करोड़ रुपये आरोपी के अलग-अलग बैंक खातों में हस्तांतरित कर दिये।

आरोपी ने शुरुआत में कुछ महीनों तक पीड़ितों को नियमित मासिक किश्त भी चुकायी। इसी बीच उसने कुछ महीनों पहले केपीएचबी, गोकुल प्लॉटस स्थित अपनी कंपनी वेल विजन ग्रुप ऑफ कंपनीस का कार्यालय अचानक बंद कर दिया था। उसके खिलाफ अभी तक 35 पीड़ितों ने विंग के कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button